राम नवमी के पावन अवसर पर देश वासियों को बधाई देता हूं। पुरुषोत्तम श्री राम हमारी सांस्कृतिक परंपरा के आदर्श पुरुष हैं। #Ramnavmi
राम ने सामाजिक व्यवहार में आदर्श स्थापित करने के लिए, लौकिक सुखों को त्याग कर, वनवास की अनजान चुनौतियों को सहर्ष अपनाया और राष्ट्रीय एकता स्थापित करने के नए अवसरों में परिवर्तित किया। #Ramnavmi
समाज में एकता स्थापित करने के लिए तपस्वी ऋषियों, वनवासी समुदायों आदि समाज के सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त किया।
इस वर्ष राम नवमी के अवसर पर जब देश पुनः चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है, सभी देशवासियों से अपेक्षा है कि राम के आदर्श को श्रद्धापूर्वक आत्मस्थ कर, राष्ट्र और समाज के उत्कर्ष के निमित्त इस चुनौती को स्वीकार करें|
सामाजिक आचरण में अभीष्ट मर्यादा और शुचिता रखें, शांति और एकता से इस संक्रमण के विरुद्ध अभियान में सहयोग दें।
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
