Vice-President of India Profile picture
Official X account of Shri C. P. Radhakrishnan, Hon'ble Vice-President of India

Apr 18, 2020, 5 tweets

वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर पर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर विचार करें और उसे संरक्षित करने का संकल्प लें। हम एक महान प्राचीन सभ्यता के उत्तराधिकारी है जिसकी मूर्त और अमूर्त कृतियां हमें विरासत में मिली है।
#WorldHeritageDay

हमने अपने विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य, संगीत, हमारे मानवतावादी संत विचारकों द्वारा प्रतिपादित तत्वदर्शी अध्यात्म परम्परा को पीढ़ियों से अपने संस्कारों में अपनाया है।

हमारी मूर्त धरोहरों, स्थापत्य, मूर्तिकला, इमारतों, लोक कलाओं और लोक परंपराओं में भी हमारी सभ्यता का सांस्कृतिक उत्कर्ष परिलक्षित होता है। #WorldHeritageDay

इस धरोहर का संरक्षण तभी संभव है जब हर पीढ़ी नए संदर्भों में इस समृद्ध धरोहर का गंभीर अनुशीलन करे, उसका संवर्धन करे। हमारी ज्ञान परम्परा से निसृत वसुधैव कुटुंबकम् का दर्शन आज भी विश्व शांति और बंधुत्व का महामंत्र है।

यह स्मरण रहे कि प्रकृति और पर्यावरण भी हमारी धरोहर का न केवल अभिन्न अंग हैं बल्कि मानव विकास के सहभागी और साक्षी भी हैं। अतः अपनी प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण मानव के अस्तित्व मात्र के लिए अनिवार्य है।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling