डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों जैसे हमारे अग्रिम पंक्ति के #कोरोना_योद्धाओं के #सम्मान में, हमारी सेनाओं द्वारा किया गया फ्लाई पास्ट तथा अस्पतालों के समक्ष सेना बैंड का प्रदर्शन एक स्वागत योग्य व अभिनंदनीय पहल है।
भारतीय थल सेना के बैंड, नौ सेना के जहाज़ों की फॉर्मेशन में तैनाती, वायु सेना द्वारा पुष्प वर्षा किया जाना, ये सभी हमारे #कोरोना_योद्धाओं के प्रति हमारे कृतज्ञ समर्थन और उनके अभिवादन की अभिव्यक्ति हैं। #IndiaFightsCorona
सभी #कोरोना_योद्धाओं ने जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, आप सभी के नि:स्वार्थ समर्पण के प्रति राष्ट्र विनम्रतापूर्वक कृतज्ञता व्यक्त करता है। #IndiaFightsCorona
मैं भारत के नागरिकों का भी अभिनन्दन करता हूं जिन्होंने कोरोना संक्रमण के विरुद्ध अभियान में अभी तक दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। #IndiaFightsCorona
हम इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर, अपनी सतर्कता में ढील नहीं दे सकते। आगामी दो हफ्तों तक बंदी के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें जिससे इस वायरस के प्रसार को रोका जा सके। #IndiaFightsCorona
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
