Vice-President of India Profile picture
Official X account of Shri C. P. Radhakrishnan, Hon'ble Vice-President of India

Jul 10, 2020, 5 tweets

मुझे हर्ष है कि 23 मार्च को संसद की अंतिम बैठक के साढ़े तीन महीने बाद, विभाग संबंधी संसदीय स्थाई समितियों ने फिर से काम करना प्रारंभ कर दिया है।

राज्य सभा द्वारा सेवित ऐसी 8 समितियों में से, विज्ञान और तकनीक समिति ने आज अपनी बैठक की।

राज्य सभा द्वारा ही सेवित, गृह मंत्रालय से संबद्ध संसदीय समिति अगले सप्ताह अपनी बैठक करेगी। गृह मंत्रालय से संबद्ध इस समिति की जून के पहले सप्ताह में होने वाली बैठक, समिति के सदस्यों द्वारा कोविड के संबंध में चिंता जाहिर करने के कारण नहीं हो सकी थी।

कोरोना संक्रमण ने, इन संसदीय समितियों के काम को भी बाधित किया। सभी संबद्ध पक्ष इन समितियों द्वारा जल्द से जल्द काम शुरू करने की प्रतीक्षा में थे। लेकिन कतिपय अपरिहार्य कारणों से विलंब करने को विवश होना पड़ा।

समिति की बैठक सुचारू रूप से हों इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनना, इसके अतिरिक्त मई से आंतरिक हवाई यात्रा पर से प्रतिबंध भी हटा लिया गया है।

आशा करता हूं कि अब ये समितियां अपने कार्य को सुचारू रूप से जारी रख सकेंगी और अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा कर सकेंगी।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling