Poonam Pandey Profile picture
Journalist/IIMCian Reports on Defence, BJP, RSS @CheveningFCDO Fellow https://t.co/OEkpCUQeHf

Aug 3, 2020, 12 tweets

हमने देश की 36 आध्यात्मिक परंपराओं के 135 संतों को निमंत्रण भेजा है। नेपाल के संत भी आयोजन में शामिल होंगे। जनकपुर का बिहार, यूपी, अयोध्या से रिश्ता है। जानकी मंदिर के महंत आएंगे- चंपत राय, ट्रस्ट के महासचिव #AyodhyaBhumiPujan

हमने संतों को बुलाया है कुछ लोग संतों को ही दलित कहते हैं। जिन्हें कुछ लोग दलित कहते हैं वह साधु हो गए है, ऐसे भी अनेक लोग भूमि पूजन में आ रहे हैं। भारत की भूगोल का हर हिस्से से प्रतिनिधित्व यहां होगा। संत महात्मा मिलाकर करीब 175 लोग होंगे- चंपत राय

राम मंदिर का मौलिक मॉडल वैसा ही रहेगा। पत्थर तराश कर कार्यशाला में रखे हैं वह पहले इस्तेमाल होंगे। जब यह बन जाएगा तब लंबाई में एक गुंबद और ऊंचाई में एक फ्लोर की वृद्धि की जाएगी- चंपत राय

भूमि पूजन के लिए निमंत्रण भेजने के लिए उम्र का, आने जाने के माध्यम का और चतुर्मास का ख्याल रखा गया। जिन्हें नहीं बुलाया जा सका उन्हें व्यक्तिगत फोन कर माफी मांगी है। आयु का भी ध्यान रखा है। 90 साल के व्यक्ति कैसे आ पाएंगे। आडवाणी जी कैसे आ पाएंगे : चंपत राय

हम चतुर्मास में किसी को उसका विधान छोड़ने को नहीं कह सकते। जो साधु सन्यासी चतुर्मास में नहीं आ सकते उनके नाम भी हमने हटाए हैं। लेकिन सबसे आदरपूर्वक फोन पर बात की है। आ पाएंगे या नहीं। लोगो ने कारण बताएं हैं- आयु, आने का माध्यम, चतुर्मास : चंपत राय

मैंने कल्याण सिंह से कहा कि आपकी उम्र बहुत ज्यादा है और आग्रह किया कि आप इस भीड़ में अभी ना आएं, वह मान गए : चंपत राय

आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को निमंत्रण देने या न देने को लेकर एक सवाल के जवाब में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी ने कहा कि उम्र का ख्याल तो रखा ही गया है, जो अदालत नहीं जा पाते हैं उम्र की वजह से वह कैसे आ पाते। वैसे भी कुछ राजनीतिक लोगों को बुलाते तो फिर और लोग भी कहते।

एक मुस्लिम बहन ने रामलला के लिए राखी भेजी है। उनका नाम चांदनी शाहबानो है और वे लखनऊ से है। यह राखी राम लला को समर्पित की जाएगी। भगवान का यह मंदिर समाज को जोड़ने का काम करेगा : गोविंददेव गिरी

भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज, यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल, सीएम आदित्यनाथ योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और पीएम रहेंगे : चंपत राय

5 अगस्त के कार्यक्रम के यजमान सलिल सिंघल होंगे, जो अशोक सिंघल के बड़े भाई के सबसे बड़े बेटे हैं : चंपत राय

1989 में समाज ने जो शिलाओं का पूजन करके भेजा था उनमें से 9 शिलाएं ही भूमि पूजन में रखी जाएंगी : चंपत राय
#AyodhyaBhumiPujan

5 अगस्त को कार्यआरंभ का मुहुर्त है। प्रतीकात्मक शिलान्यास भी होगा। कर्मकांड की दृष्टि से जो शिलान्यास होता है वह ये नहीं है यह प्रतीकात्मक है। अभी उसका नक्शा पास होना है। उसके बाद इन शिलाओं की स्थापना की जाएगी। कुल 9 शिलाओं की स्थापना होगी : आचार्य गोविंददेव गिरी

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling