Nitin Gadkari Profile picture
Minister of Road Transport & Highways, Government of India.

Aug 13, 2020, 5 tweets

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कर दाताओं के लिए 'पारदर्शी टैक्सेशन-ईमानदार का सम्मान' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। #TaxReforms #HonoringTheHonest

इससे पारदर्शिता के साथ ईमानदारी से अपना टेक्स भरने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी और देश के विकास में इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर गरीबों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं को गति मिलने में मदद होगी। #HonoringTheHonest

यह प्‍लेटफॉर्म प्रत्यक्ष कर सुधारों की यात्रा को और भी आगे ले जाएगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने हाल के वर्षों में प्रत्यक्ष करों में कई बड़े टैक्‍स सुधार लागू किए हैं। #HonoringTheHonest

पिछले वर्ष कॉरपोरेट टैक्स की दर को 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी कर दिया गया है। साथ ही नई विनिर्माण इकाइयों के लिए इस दर को और भी अधिक घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। 'डिविडेंड डिस्‍ट्रीब्‍यूशन टैक्‍स' को भी हटा दिया गया है। #HonoringTheHonest

मुझे विश्वास है कि यह नया प्लेटफॉर्म ईमानदार करदाताओं के लिए सुविधाजनक होगा और विकास की राह को और भी आसान बनाएगा।
#TaxReforms #HonoringTheHonest

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling