Amnesty India Profile picture
Upholding the values enshrined in the Indian Constitution. Let's get to work!

Aug 28, 2020, 5 tweets

.@DelhiPolice कर्मी #दिल्ली_दंगे में न सिर्फ शामिल थे बल्कि उन्होंने इनमें सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। पिछले छह महीनों में दिल्ली पुलिस द्वारा - हिंसा के पहले, उसके दौरान और उसके बाद - किए गए मानवाधिकार उल्लंघनों में कोई भी जांच शुरू नहीं की गयी है।

amn.st/6014GopMk

इन उल्लंघनों में शामिल हैं:

पुलिस अधिकारियों का दंगाइयों के साथ हिंसा में भागीदारी
हिरासत में यातना देना
प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल का उपयोग
एफ़.आई.आर दर्ज करने से इनकार करना;
शांतिपूर्ण प्रदर्शन स्थलों को तोड़ना
दंगाइयों द्वारा हिंसा को देखने के बावजूद मूकदर्शक बने रहना |

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में हुए दंगों में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिनमें से अधिकांश मुसलमान थे और 500 से अधिक घायल हुए।

दंगा पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में पहला कदम @DelhiPolice को जवाबदेह ठहराए जाने में आड़े आने वाली दण्डमुक्ति को ख़त्म करना है।

“लगातार जारी यह राज्य-प्रायोजित दण्डमुक्ति, यह संदेश भेजती है कि कानून लागू करने वाले अधिकारियों को, गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन करने के बावजूद भी जवाबदेह नहीं ठहराया जाएगा। वे सभी क़ानूनों के परे हैं,” एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के कार्यकारी निदेशक अविनाश कुमार ने कहा।

दिल्ली में, पिछले चार दशकों के दौरान दो बड़ी सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएँ हुई हैं: 2020 के दंगे और 1984 का सिख नरसंहार। दोनों घटनाओं के बीच एक साझा कड़ी है - दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए मानवाधिकार उल्लंघन।
इस तरह के उल्लंघनों की पुनरावृत्ति, दण्डमुक्ति के माहौल की ओर इशारा करती है।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling