Sudhanshu S Singh Profile picture
Founder of Humanitarian Aid International. Aiming to make it a global Indian organisation alleviating poverty, hunger and suffering. @humanaidint

Sep 3, 2020, 5 tweets

पार्क में जब कोई अमीर कुत्ता आता है तो गरीब कुत्ते लालायित होकर उसकी तरफ दौड़ते हैं कि खेलने-खाने की कोई नयी चीज लाया होगा. अमीर कुत्ता भाव नहीं देता. उपेक्षित और अपमानित हो गरीब कुत्ते वापस अपने दल में लौट जाते हैं, धूल में लोटने और एक दूसरे से मल्ल युद्ध करने के लिए.

आज अभिजात्य वर्ग के एक कुत्ते का मन गरीब कुत्तों के साथ खेलने का हुआ. वो जैसे ही गरीब कुत्तों की ओर दौड़ा, अभिजात्य मालिक की त्योरियां चढ़ गयीं. पहले तो अंग्रेजी में कुत्ते को समझाने की कोशिश की. जब नहीं माना तो देशी हिंदी में गरियाते हुए एक बेल्ट भी मार दी.

एक मध्यमवर्गीय महिला भी अपने मध्यमवर्गीय कुत्ते के साथ पार्क में आती हैं. नाम है मैगी - कुत्ते का. न महिला अंग्रेजी बोल पाती हैं न मैगी समझ पाता है, हालांकि कोशिश दोनों करते हैं. इस चक्कर में मैगी न अभिजात्य वर्ग के कुत्तों में खप पा रहा है और न निर्धन वर्ग के. #DailyWalk

गरीब कुत्ते पहले अमीर कुत्तों को देखते ही अतिक्रमण के भय से आक्रान्त हो पूंछ टांगों के बीच दबा भौंकने लगते थे. पर अब समझ गए हैं की ये शौचादि के पश्चात लौट जाएंगे, इसलिए एक बार अर्ध-निलीमित आंखों से देखने के अतिरिक्त कोई प्रतिक्रिया नहीं देते. #DailyWalk

कुत्तावलोकन. #DailyWalk

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling