अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए एक और लेख हमारे बैंकर भाई @R3_QuadrilaterL की कलम से #चतुर्भुज_का_चश्मा👓
अच्छे से याद है , बारिश बहुत कम हुई थी उस साल में , दिन 22 जुलाई 2012.
जिला रायगढ़ के पास 50 किमी दूर सारंगढ़ तहसील ।
नई नई जोइनिंग थी ,जोश लबालब भरा था ।
फिर क्या बस पकड़ी और निकल लिए ।
अपना मन भी साहब बना हुआ था, भाई सरकारी नौकरी ग्रामीण बैंक में , ऑफिसर वाली , कहाँ मिलती है इतनी आसानी से ?
पर पता नहीं था जोश ठंडा होने वाला है , जैसे ही यात्रा समाप्त हुई , बस स्टैंड पे उतरे अगल बगल का माहौल देखा ,कीचड़ वाली रोड और एक
धूल भरी हवा का तेज़ चमाट पड़ा मानो जैसे तेज़ नींद से उठा दिया हो ।
हिम्मत करके हमने भी पता पूंछा, मन ही मन सोचा अरे कोई नहीं शहर का क्या? शाखा मस्त होनी चाहिए ।
दिल को मानते हुए चल दी पैदल पास ही पूंछताछ करने के बाद गंतव्य स्थान पहुँचे ।
शाखा में एंट्री, मानो जैसे खुद को
धूल से सैनेटाइज़ कर लिया हो और भौंचक्की आँखे जैसे सेटलमेंट में #5DaysBanking मान लिए हों।
मन ही मन खुद को कोस रहा था RRB की क्यों?पर इस घटना ने मेरा दृष्टिकोण ही बदल दिया , एक सुबह किसानों की फसल का चेक भुगतान होना था , और क्लेयरिंग में चैक मेरे लिए नया अनुभव था 300किसानों
के भीड़ , शाखा की उमस और धूल को और सराबोर कर रही थी ।
तभी एक किसान काका गेट से बहुत दूर दिखा , आँखों में आँसू से , सामाजिक दायित्व हम पर भारी हुआ और हमने जा कर प्रश्न किया काका क्या हुआ?
उत्तर आया बीमार हुं साहब,इलाज करवाना है। 50000rs का चैक है , पहले ही 5000rs दिए तब जाके
चैक मिला और तो और ससुरा ये ऑटो वाला अलग लूट लिया 50rs के 200 लिया और फूट फूट के रोने लगा।
#StoPrivatization
हमने उसे सांत्वना दी कि काका आपका काम तुरंत कर देंगे , स्कैनिंग जैसे महान काम को त्याग हमने तुरंत क्लेयरिंग में रुचि दिखाई चैक लिया और तुरंत क्लेयरिंग में लगवा दिया,
भुगतान हो गया।
उधर काकी का भी खाता हमारी ब्रांच में ही था, senior citizen ऊपर से पैर में चोट के कारण चलना मुश्किल था , और घर था गोमरदा के जंगलों में पास एक गाँव ।
" सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है "
ऐसा मन में भाव लेके निकल पड़े सेवा देने , पानी का मौसम था अचानक
ताबड़तोड़ बारिस चालू हो गई जैसे तैसे घर पहुंचा ।
काकी ने पानी में पूरा भीगा हुआ देख पहले अपने घर बैठाया और एक कड़क अदरक की चाय दी , मानो जैसे अपने घर बैठे माँ के हाथ की चाय पीने मिली हो।
मैंने withdrawal निकाला और उनके sign लेके उन्हें वही भुगतान किया , उनके चेहरे की चमक और खुशी
लाखों रुपयों से भी ज्यादा थी ।
Door step बैंकिंग का शानदार उदाहरण , इस घटना के बाद मेरे मन को जो शान्ति और सुकून मिला उसे शब्दों में बताना मुश्किल ही होगा ।
#SocialBanking
मेरा अनुभव यह कहता है , एक होता है सामाजिक दायित्व और एक होता है सामाजिक दैत्य ।
ये हमारा दायित्व है कि हम जरूरत मंदों की मदद करें।
कोई भी #PSBs हो उन्हें सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करना बखूबी आता है ।
फिर भी वर्तमान में बैंकर्स की हालत गंभीर है ,वो
कोरोना वाररिर्स हैं पर उनकी सुरक्षा हासिये पर है, निरंतर इस कोरोना काल में मूलभूत सुविधएँ बैंकर्स द्वारा अपने जान को हथेली पर रख के दी जा रही है पर उन्हें कोरोना वाररिर्स का दर्जा ना मिलना मुझे ठेस पहुंचाता है।
#Coronawarriers #BankersProtectionAct
आज के वर्तमान समय मे बैंकिंग कार्यशैली में दबाब और तनाव ने घर सा बना लिया है जिसके चलते कर्मचारी भिन्न2 बीमारियों का शिकार हो रहे है, और कई इकॉनमी वाररिर्स इस घोर टॉर्चर के कारण वीरगति को प्राप्त हुए @DiaryBanker
काम समस्या नहीं है,अपितु काम कराने का तरीका निंदनीय है। उच्च प्रबंधन कर्मचारियों की सेहत तथा सुरक्षा को ताक पे रख कर अपने टार्गेट पूरा कराने में ज्यादा रुचि रखता है, उसे किसी इंसान की जान की परवाह नहीं रहती,उदाहरण कोरोनाकाल मे सैकडों बैंकर्स की मृत्यु होना ।
मुद्दा यह है कि इस दबाब तथा तनाव को कम किया जाना चाहिये जिससे बैंकर्स खुली हवा में सांस ले सके और शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहे।
आखिर उनका जीवन भी अमूल्य है , वो भी तो इंसान हैं।
#PressureFreeBanker
#BankerProtectionAct
#SavePSBs
#StopPrivatization
#SavePSBs
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
