Vardhman Jain Profile picture
Make money - there is no weapon sharper than it to sever the pride of your foes. ~Thirukural

Sep 12, 2020, 10 tweets

आज भारत नेपाल सम्बन्धो पर एक छोटी सी चर्चा करते है, पसंद आये तो RT जरूर करना।

#IndiainNepal

पिछले कुछ महीनों से नेपाल की सरकार ने जो भी Anti India statements दी है, उसका सिर्फ एक ही उद्देश्य था कि लोगों का ध्यान उनकी पार्टी की internal politics से हट जाए। (1/9)

परंतु इस सबके बीच भारत का फोकस हमेशा नेपाल के साथ co-operation बढ़ाने में रहा है। भारत की oil companies IOCL, GAIL, HPCL अभी फिर से चर्चा कर रहीं है कि कैसे नेपाल में एक और पेट्रोलियम पाइपलाइन डाली जाये। (2/9)
energy.economictimes.indiatimes.com/news/oil-and-g…

जानकारी के लिए बता दूँ भारत ने 2016 में ही नेपाल को मोतिहारी से अमलेखगंज तक की पेट्रोलियम लाइन सौगात में दी थी। जो पिछले साल 10 सितम्बर को बनकर तैयार हो गयी थी। इस पाइपलाइन का पूरा खर्चा 324 crore ₹ भारत सरकार ने उठाया। (3/9)

जब इसका विश्लेषण किया कि नेपाल को इस पाइपलाइन से कितना फायदा हुआ..?
1. सिर्फ एक साल में 2₹/liter के हिसाब से 53.4 Cr liter पेट्रोल आयात पर सीधा सीधा 106.82 Cr का फायदा
2. पेट्रोल चोरी और मिलावट से आजादी
3. साल भर बिना रुकावट पेट्रोल आपूर्ति (4/9)

बदले में भारत को क्या सुनने को मिला कि
1. भगवान राम नेपाली है,
2. भारतीय corona virus ज्यादा खतरनाक है बजाय के, Chinese corona virus के।
3. भारत PM Oli को सत्ता से बाहर करने के लिए षडयंत्र रच रहा है। (5/9)

चूँकि ऐसे आरोप, सत्ता लोलुपी KP Oli ने, चीन के दबाव में भारत पर लगाए थे, अब इस समस्या का समाधान हो ही चुका है।

KP Oli अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे, और उनके विरोधी "प्रचंडा" पार्टी का नेतृत्व करेंगे, तो मुझे ऐसा लगता है कि अब KP Oli कोई भारत विरोधी बात नहीं बोलेंगे। (6/9)

लेकिन ऐसे आरोपों ने, और इसे लेकर हमारे देश की मीडिया कवरेज ने नेपालियों के मध्य एक Anti India Sentiments को जन्म दे दिया है।

चीन इसी बात का फायदा उठाते हुए नेपाल में Anti India Sentiments बढ़ाने के लिए चीन लगातार वहां के NGO’s को फंडिंग कर रहा है। (7/9)
zeenews.india.com/india/china-fu…

भारत भी यह बात अच्छी तरह जानता है, इसीलिए अब भारत को यह करना चाहिए कि भारत इस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को एक नाम देवे, जैसे “Bharat Nepal Friendship Pipeline I & II” और नेपाल के टीवी मीडिया और अखबारों को बोले की, आप इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कीजिये, अपने लोगो को इसके बारे में बताइये। (8/9)

इसका सीधा सा फायदा भारत को यह होगा कि दशकों तक नेपाल के लोगों के बीच में कभी भारत विरोधी भावनाएं नहीं पनपेगी।

मतलब भारत को "नेकी कर दरिया में डाल" वाली आदत में बदलाव करने की जरुरत है, खासकर जब पडोसी देश नेपाल जैसे हो। (9/9)

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling