हमारे बैंकर दोस्त @SinghForSewa03 जी की डायरी के कुछ पन्ने आपको प्रस्तुत कर रहे।
ये प्रसंग एक ग्रामीण क्षेत्र की शाखा के रोकड़िया और प्रधान के बीच की वार्ता का है।
प्रधान जी: कैशियर साहब नमस्कार
कैशियर: नमस्कार प्रधान जी.. बताएं
प्र. जी: सर मेरे गांव से एक माता जी नगद भुगतान के लिए आईं थी अभी, आपने मना कर दिया नगद देने से (माताजी तमतमाए हुए पीछे बैठी थी)
कै.: प्रधान जी ये 2017 से नहीं खाता में कोई लेन देन नहीं की थीं तो खाता निष्क्रिय हो गया है। KYC करना होगा, मैंने इनको बता दिया है। आज ये कोई दस्तावेज
नहीं लाई है तो संभव ना हो पाएगा।
प्र. जी: राशन कार्ड तो है।
कै.: राशन कार्ड तो मान्य दस्तावेज़ नहीं है।
प्र. जी: इतना दूर गांव है कैशियर साहब खाली परेशान कर रहें हैं थोड़ा" मानवीय तौर" पर भी हो सकता है। आप भुगतान कर दीजिए मैं कल KYC भिजवा दूंगा। (गांव से शाखा सात km दूर है
और रास्ता पूरा गाड़ी वाला है)
कै.: माफ़ कीजिएगा प्रधान जी,ऐसा कोई प्रावधान नहीं है लेकिन "मानवीय तौर" पर मैं एक मदद कर सकता हूं। कैश वैसे बंद हो गया है पर माताजी इतनी दूर से आईं है, तो आप कहें तो आपके खाते से भुगतान कर देते हैं, आपके खाते में रुपए भी हैं और आपका खाता भी सक्रिय है
आपके गांव की महिला है जब आयेंगी KYC करने आपके पैसे लौटा देंगी। ये लीजिए निकासी फार्म।
कैशियर ने निकासी फार्म उनके तरफ बढ़ा दिया।
प्रधान जी कुछ क्षण के लिए निशब्द, चेहरे पे खिसियाई हुई मुस्कान। माताजी ज्यादा तो समझ नहीं पाई पर चेहरे के भाव भांप गई और अब मेरी जगह प्रधान जी
को देख रही थी। मैं भी प्रधान जी को देख रहा था और वो अपनी हथेली खुजा रहे थे। एकदम मरघट वाली शांति छा गई। Peon चाय लाने गया था और मैनेजर साहब सिबिल निकालने छत पे चढ़े थे सिर्फ़ घड़ी की टिक टिक सुनाई दे रही थी।
अंततः प्रधान जी: माताजी अब नियम कानून तो अपनी जगह मानने ही होते हैं।
कैशियर साहब ने को कहा है वो दस्तावेज़ कल ले कर बैंक आ जाना साथ में मैं अपनी मोहर लगा के एक पत्र दे दूंगा आपका काम हो जाएगा।
कै: अपनी मोहर रहने दीजिए बस माताजी को आधार, PAN और फोटो के साथ भेज दीजिएगा।
प्रधान जी (जो अब किसी भी हालत में शाखा से जाना चाहते थे): बिल्कुल बिल्कुल
कैशियर साहब कल आ जाएंगी ये। नमस्ते
जी प्रधान जी नमस्कार
(P.S. वो प्रधान नहीं प्रधान के पति थे, याद दिलाने से शायद प्रतिष्ठा पे आघात हो जाता)
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
