१/५. PM मोदीजी ने आश्वासन दिया है के १) वे MSP को कभी लुप्त नहीं होने देंगे २) वे किसानों की कमाई २०२२ तक दुगनी कर देंगे। बहुत अच्छी बात है. इन आश्वासनों को एक बिल के द्वारा निश्चित करने से उन्हें किसने रोका है? बाकि ३ बिलों से विपरीत, यह बिल बिना विरोध पास होगा #FarmBill2020
२/५. बिल का आशय होगा: MSP (स्वामीनाथन फॉर्मूला, जिसका भाजपा ने २०१४ में वादा किया था) की गारंटी. बड़े व्यापारी, कंपनियां या कोई 'नए खरीदार' MSP से कम दाम में माल नहीं खरीद सकेंगे. और एक बात - मुख्तारी की गारंटी हो ताके MSP एक मज़ाक ना बन जाये #FarmBill2020
३/५. अंतिम बात - बिल किसानों के कर्ज को खारिज कर दे. उसके बिना किसानो की कमाई २०२२ या २०३२ तक भी दुगनी नहीं हो सकती, जब किसान कर्ज में डुबे हों. जब MSP और दुगनी कमाई PM की अपना वादा हो, तो उस बिल का कौन विरोध करेगा? #FarmBill2020
४/५. जिस तरह ३ कृषि विधेयकों को ठूसा गया, उसके विपरीत इस बिल को, जिसमे MSP और कर्ज ख़ारिज करने की गारंटी हो, PM मोदीजी इसे आसानी से पास होते देखेंगे. संसद में इसको लेकर ना घमासान होगा और ना ही उसे ठूसना पड़ेगा. #FarmBill2020
५/५. और इस सरकार ने वैसे भी राज्य विषय - कृषि - पर अतिक्रमण किया है तो उन्हें इस बिल को पास करने से रोकने का क्या कारण होगा? फेडेरल स्ट्रक्चर और राज्य हक्को के प्रति सम्मान - ये कारण तो बिलकुल ही नहीं होगा. इन के लिए जो पैसा चाहिए वो तो केंद्र के पास ही है. #FarmBill2020
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
