My Authors
Read all threads
A beautiful THREAD worth reading till the end:❤

आपने देखा है न उन्हें !!

चौड़ा माथा, गहरी आंखे, लम्बा कद.. और वो मुस्कान। जब सोनिया जी भी उन्हें पहली बार देखा- तो बस देखते रह गयी। साथी से पूछा- कौन है ये खूबसूरत लड़का। हैंडसम!! हैंडसम कहा था सोनिया जी ने;
साथी ने बताया वो इंडियन है। पण्डित नेहरू की फैमिली से है। सोनिया जी देखती रही पंडित नेहरू की फैमिली के लड़के को।

कुछ दिन बाद, यूनिवर्सिटी कैंपस के रेस्टोरेन्ट में लंच के लिए गयी। बहुत से लड़के थे वहां। सोनिया जी दूर एक खाली टेबल ले ली। राजीव जी भी उन दूसरे लोगो के साथ थे।
सोनिया जी को लगा, कि राजीव जी सोनिया जी को देख रहे है। नजरें उठाई, तो वे सचुच सोनिया जी को ही देख रहे थे। क्षण भर को नजरे मिली, और दोनो सकपका गए। निगाहें हटा ली, मगर दिल जोरो से धड़कता रहा।

अगले दिन जब लंच के लिए वहीं गयी, वो आज भी मौजूद थे। कहीं सोनिया जी के लिए इंतजार ...!!!
सोनिया जी के टेबल पर वेटर आया, एक वाइन को बॉटल लेकर.. और साथ मे एक नैपकिन, जिस पर एक कविता लिखी थी। "द वन"...

वो पहली नजर का प्यार था। वो दिन खुशनुमा थे। वो स्वर्ग था। दोनों साथ घूमते, नदियों के किनारे, कार में दूर ड्राइव, हाथो में हाथ लिए सड़कों पर घूमना, फिल्में देखना।
सोनिया जी को याद नही की सोनिया जी और राजीव जी एक दूसरे को प्रोपोज भी किया हो। जरूरत नही थी, सब नैचुरल था, दोनों एक दूसरे के लिए बने थे। दोनों को साथ रहना था। हमेशा.राजीव जी की मां प्रधानमंत्री बन गयी थी। जब इन्दिरा जी इंग्लैंड आयी तो राजीव ने मिलाया। दोनों ने शादी की इजाजत मांगी।
इन्दिरा जी ने भारत आने को कहा।

भारत ... ?? ये दुनिया के जिस किसी कोने में हो। राजीव जी के साथ कहीं भी रह सकती थी सोनिया जी। तो आ गयी। गुलाबी साड़ी, खादी की, जिसे नेहरू जी ने बुना था, जिसे इंदिरा जी ने अपनी शादी में पहना था, उसे पहन कर गांधी परिवार की हो गयी।
सोनिया जी की मांग में रंग भरा, सिन्दूर कहते हैं उसे। सोनिया जी अब राजीव की हुई, राजीव जी हमेशा के लिए सोनिया जी के हो गए, और सोनिया जी यही की हो गयी।

दिन पंख लगाकर उड़ गए। राजीव जी के भाई नही रहे। इंदिरा जी को सहारा चाहिए था। राजीव जी राजनीति में जाने लगे।
सोनिया जी को ये नही था पसंद, मना किया। हर कोशिश की, मगर ये हिंदुस्तानी लोग, मां के सामने पत्नी की कहां सुनते है। राजीव जी गए, और जब गए तो बंट गये। उनमें सोनिया जी का हिस्सा घट गया।

फिर एक दिन इंदिरा जी निकलीं। बाहर गोलियों की आवाज आई। दौड़कर देखा तो खून से लथपथ।
इन्दिरा जी को उनके अपने ही अंगरक्षक ने गोलियों से छलनी कर दिया था। उन्हें उठाया, अस्पताल दौड़ी, इन्दिरा जी के खून से सोनिया जी के कपड़े भीगते रहे। इन्दिरा जी ने अपनी बहू सोनिया जी के बांहों में दम तोड़ा। आपने कभी इतने करीब से मौत देखी है?
उस दिन सोनिया जी के घर के एक नही, दो सदस्य घट गए। राजीव जी पूरी तरह देश के हो गए। सोनिया जी ने सहा, हंसा, साथ निभाया। जो सोनिया जी का था... सिर्फ सोनिया जी का, उसे देश से बांटा। और क्या मिला। एक दिन राजीव जी की भी लाश लौटी जो कपड़े से ढंका चेहरा।
एक हंसते, गुलाबी चेहरे को लोथड़ा बनाकर लौटा दिया गया सोनिया जी को|

राजीव जी की आखरी चेहरा सोनिया जी भूल जाना चाहती हैं। उस रेस्टोरेंट में पहली बार की वी निगाह, वो शामें, वो मुस्कान ... बस वही याद रखना चाहती है।

इस देश मे जितना वक्त राजीव के साथ गुजारा है,
उससे ज्यादा राजीव के बगैर गुजार चुकी है सोनिया जी, मशीन की तरह जिम्मेदारी निभाई है। जब तक शक्ति थी, राजीव जी की विरासत को बिखरने से रोका। इस देश को समृद्धि के सबसे गौरवशाली लम्हे दिए। घर औऱ परिवार को संभाला है। एक परिपूर्ण जीवन जिया है, सोनिया जी ने। सोनिया जी ने अपना काम किया है
राजीव जी को जो वचन नही दिए, उनका भी निबाह सोनिया जी ने किया है।

राजनीति है, सरकारें आती जाती है। आपको लगता है कि अब इन हार जीत का सोनिया जी पर फर्क पड़ता है। आपकी गालियां, विदेशी होने की तोहमत, बार बाला, जर्सी गाय, विधवा, स्मगलर, जासूस ... इनका सोनिया जी को दुख होता है?
किसी टीवी चैनल पर दी जा रही गालियों का दुख होता है, ट्विटर और फेसबुक पर अनर्गल ट्रेंड का दुख होता है?? नही, तरस जरूर आता है, सोनिया जी को|

याद रखिये, जिससे प्रेम किया हो, उसकी लाश देखकर जो दुख होता है। इसके बाद दुख नही होता। मन पत्थर हो जाता है। मगर आपको सोनिया जी से नफरत है,
बेशक कीजिये। आज ही लौट जाऊंगी। बस, राजीव जी को लौटा दीजिए।

औऱ अगर नही लौटा सकते , तो शांति से, राजीव के आसपास, यहीं कहीं इसी मिट्टी में मिल जाने दीजिए। इस देश की बहू को इतना तो हक मिलना चाहिए शायद..

Cc ~ @sajidaliwarshi ✍️✍️
Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh.

Enjoying this thread?

Keep Current with Elizabeth

Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

Twitter may remove this content at anytime, convert it as a PDF, save and print for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video

1) Follow Thread Reader App on Twitter so you can easily mention us!

2) Go to a Twitter thread (series of Tweets by the same owner) and mention us with a keyword "unroll" @threadreaderapp unroll

You can practice here first or read more on our help page!

Follow Us on Twitter!

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3.00/month or $30.00/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!