Discover and read the best of Twitter Threads about #oneplantaday

Most recents (4)

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज स्मार्ट सिटी पार्क में शमी, बेलपत्र और खेजड़ी का पौधा लगाया। इस दौरान शहीद अमृता देवी विश्नोई पर्यावरण संरक्षण संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

#OnePlantADay
#JansamparkMP
शमी वृक्ष पूजा-पाठ के साथ इसका औषधीय महत्व भी है,कई रोगों के इलाज में इसका उपयोग होता है। वहीं बेलपत्र वृक्ष हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है।बेलपत्र दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद है, इसका काढ़ा पीने से रक्त संचार दुरुस्त होता है। खेजड़ी वृक्ष भूमि की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाता है।
शहीद अमृता देवी विश्नोई पर्यावरण संरक्षण संस्था एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा प्रति वर्ष संपूर्ण भारत में पौधे लगाने का कार्य करती है। मध्यप्रदेश के हरदा, गाडरवारा, जबलपुर, खातेगांव में शहीद अमृता देवी विश्नोई पर्यावरण संरक्षण संस्था सक्रिय है।
Read 4 tweets
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज स्मार्ट उद्यान में धर्मश्री फाउंडेशन के पदाधिकारियों श्री सिद्धार्थ तिवारी, सुश्री प्रिया तिवारी और श्री प्रखर कोचर के साथ अर्जुन और करंज के पौधे लगाए।

#OnePlantADay
#JansamparkMP
संस्था द्वारा विगत 2 वर्षों में कोरोना काल में "कोई भूखा न सोए मेरे भोपाल में" मिशन के तहत गरीब असहाय व जरूरतमंदों को भोजन व खाद्य सामग्री वितरित कर मानव सेवा का महान कार्य किया गया है।

संस्था द्वारा मास्क,सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स आदि सामग्री भी निःशुल्क वितरित की गई।
संस्था द्वारा ऐसे #COVID19 संक्रमित मरीज जिनको अस्पताल में बेड्स उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे, उन्हें बेड उपलब्ध कराने के साथ ही गंभीर मामलों में अवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन, प्लाज्मा एवं ब्लड डोनर्स के साथ-साथ संक्रमित मरीजों को आवश्यक इंजेक्शन भी उपलब्ध करवाए गए।

#OnePlantADay
Read 4 tweets
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज स्मार्ट उद्यान में मध्य प्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री सचिन चतुर्वेदी तथा भोपाल सिटी लाइव के प्रतिनिधियों के साथ सप्तपर्णी और गुलमोहर का पौधा रोपा।

#OnePlantADay
#JansamparkMP ImageImageImage
मुख्यमंत्री श्री चौहान सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे व्यक्तियों के साथ पौधरोपण करते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान का उद्देश्य वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देना है।

#OnePlantADay
#JansamparkMP Image
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधरोपण किया जाता है। भोपाल सिटी लाइव समाज कल्याण के लिए बना 72000 सदस्यों का एक समूह है।

#OnePlantADay
#JansamparkMP
Read 5 tweets
हमारे धर्म में प्रकृति के संरक्षण एवं उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने की विशेष परंपराएँ है। हमारी संस्कृति और जीवन पद्धति प्रकृति से अटूट सबंध और वृक्षों के प्रति श्रद्धा के भाव का निर्माण करती है और इसलिये हमारी सनातन परंपरा में वृक्षों की पूजा का विशेष विधान है। ImageImage
वट वृक्ष या बरगद के पेड़ को हिंदू धर्म में विशिष्ट माना गया है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, वट वृक्ष या बरगद के पेड़ के तने में भगवान विष्णु, जड़ में ब्रह्मा तथा शाखाओं में शिव का वास होता है। वट वृक्ष को त्रिमूर्ति का प्रतीक माना गया है।
पचमढ़ी में आज वट सावित्री व्रत के शुभ दिन पर बरगद का पौधा लगाया। विशाल एवं दीर्घजीवी होने के कारण वट वृक्ष की पूजा लम्बी आयु की कामना के लिए की जाती है।

आज बहनों ने अपने पतियों की लंबी आयु के लिये वट सावित्री की पूजा की, इस अवसर पर मैं सभी बहनों को बधाई देता हूँ। ImageImageImage
Read 4 tweets

Related hashtags

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3.00/month or $30.00/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!