मेरी राजनैतिक यात्रा एवं @BJP4India की जीवन यात्रा साथ-साथ चली है। 1984 से जब हमें लोकसभा में दो सीटें मिली थीं तथा जब मैंने भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ 2014 में 26 मई को श्री @narendramodi जी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखा तथा मैंने भी उस दिन मंत्री पद की शपथ ली।
यह परम संतोष, गर्व एवं उल्लास का दिन था।
@AmitShah
मैं 6 बार सांसद, दो बार विधायक, अटल जी एवं मोदी जी के साथ कैबिनेट मिनिस्टर, मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री और अंत में पुनः मोदी जी के साथ मंत्री।
मैंने अपनी इस जीवन यात्रा में देश और दुनिया में भाजपा के करोड़ों प्रशंसकों के स्वप्न एवं आकांक्षाओं को श्री @narendramodi जी के रूप में साकार होते देखा है।
मैं 3 साल @mowrrdgr @cleanganganmcg की मंत्री रही। रिवर इंटर लिकिंग, पी. एम. के.एस.वाई जल संसाधन में विभिन्न विभाग एक साथ शामिल थे। अगर मैं खुद की रेटिंग करूँ तो नम्बर नहीं दे सकती क्योंकि कोई काम अकेले नहीं होता। #SaafNiyatSahiVikas
खासकर मेरे मंत्रालय में तो यही स्थिति थी किंतु मैंने अपनी 100 प्रतिशत ताकत से काम किया इसलिए मैं परम सन्तुष्ट हूं। अब एक साल से गंगा @nitin_gadkari जी के पास हैं। वह मेरी प्रंशसा एवं मैं उनका सम्मान करती हूं।
मैं कल अपने गुरूजी श्री पेजावर स्वामी जी के साथ बनारस आई हूं। @narendramodi जी ने कहा था उन्हें गंगा ने बनारस में बुलाया है उसी गंगा से मैं प्रार्थना करती हूं कि अगले वर्ष मैं श्री नरेंद्र मोदी जी को पहले से भी ज्यादा बहुमत के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए देखूं।
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
