झांसी में हो रहे बुंदेलखंड इनवेस्टर्स समिट को संबोधित किया। बुंदेलखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स का यह कार्यक्रम कराने के लिए बहुत-बहुत अभिनंदन।
#Bundelkhand
हमारा एक सुनहरा अतीत रहा है। बुंदेलखंड का नाम लेते ही गौरव और वीरता का संचार होता है, रानी लक्ष्मीबाई सैंकड़ों साल से हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत रही हैं। पर वर्तमान में बुंदेलखंड की गिनती देश के सबसे पिछड़े इलाके में होती है, यह हमारा दुर्भाग्य है।
गरीबी और अमीरी के बीच जो विसंगति है, उसे पाटना बहुत कठिन है। बुंदेलखंड इनवेस्टर्स समिट, डिफेंस कॉरिडोर, फूड पार्क और स्किल डेवलपमेंट सेंटर जैसे कार्यक्रम इसी विसंगति को खत्म करने वाला है।
बुंदेलखंड के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि यहां इनवेस्ट करने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। लॉ एंड ऑर्डर और प्रक्रियाओं को आसान करना होगा ताकि लोगों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं है, पानी की कनेक्टिविटी की कमी है। हम इसे बदलने की तैयारी कर रहे हैं। बुंदेलखंड के स्पेशल पैकेज के एक साल की राशि सिर्फ ड्रिंकिंग वाटर पर डायवर्ट की जाएगी ताकि यहां के पीने के पानी की समस्या खत्म हो सके।
बुंदेलखंड में मिनरल, पानी, उपज, मेहनती लोग, समर्पित वैष्णव वर्ग किसी भी चीज की कमी नहीं है। मैं सभी को विश्वास दिलाती हूं कि बुंदेलखंड में इनवेस्ट करने वाले को किसी के चक्कर नहीं काटने होंगे, किसी को वसूली नहीं देनी होगी।
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
