आज विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित 'सस्ते कचरा प्रबंधन के क्षमता निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका' पर कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने अपने पहले भाषण में कहा था कि भारत का विकास तब ही होगा जब ये जन-आंदोलन बनेगा। स्वच्छता भी जन आंदोलन से ही संभव है।
जिस तरह से कृष्ण की दो माताएं थी, उस तरह से हर प्रवासी भारतीय की दो माता हैं। यशोदा माता वो हैं जो आपको मक्खन-मिश्री खिला रही हैं। यानी वो देश जहां आप अभी रह रहे हैं।
देवकी माता यानी भारत माता जिन्होंने आपको जन्म दिया है और अब आपकी देवकी मां आपको बुला रही हैं कि आप उनको गरीबी और बेरोजगारी से मुक्त करने में प्रधानमंत्री जी का सहयोग करें।
मेरी @dpradhanbjp जी से #wasteToWealth के क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई है। इस काम में प्रवासी भारतीयों की भूमिका अहम है। इस क्षेत्र में रोजगार के बहुत अवसर हैं।
गंगा की स्वच्छता में भी प्रवासी भारतीयों का सहयोग ज़रूरी है। लगभग 1664 ग्राम पंचायतों के 4500 गंगा ग्रामों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का काम चल रहा है। इन गांवों के कचरा प्रबंधन में भी प्रवासी भारतीय आगे आएं, हम विदेश मंत्रालय से इस विषय मे कोआर्डिनेट करेंगे।
हमने कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों को Swachh Iconic places में चुना है। भारत के व्यवसाय वर्ग (जिसमें PSU भी शामिल है) ने Swachh Iconic Places में स्वच्छता बनाये रखने के लिए कई स्थानों पर कचरा प्रबंधन और स्वच्छता की ज़िम्मेदारी ली है।
मैं प्रवासी भारतीयों को भी आमंत्रित करती हूं कि वो Swachh Iconic Places में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की ज़िम्मेदारी लें।
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
