Uma Bharti Profile picture

Mar 16, 2019, 5 tweets

प्रिय मित्र, जैसा कि मैंने पूर्व में घोषित भी किया था, उसी को पुन: दोहराते हुए अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान @AmitShah जी को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने का अनुरोध दोहराया है, ताकि पार्टी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दे।

मैंने पहले भी आप सब मित्रों को बताया है कि अगले डेढ़ साल तक मैं अधिकतम समय गंगा के किनारे बिताना चाहती हूं। इस अवधि के दौरान मैं भाजपा के कहे अनुसार लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग लूंगी एवं भाजपा जो जिम्मेदारी देगी, उसे भी संभालूंगी।

मैं जीवन के आखिरी सांस तक राजनीति से रिटायर नहीं होउंगी तथा मरते दम तक गरीब आदमी के अधिकारों के लिए राजनीति करती रहूंगी।

प्रधानमंत्री @narendramodi जी देश के प्रधान चौकीदार हैं, हम सब भाजपा के कार्यकर्ता चौकीदारों की फौज में शामिल हैं। इसलिए मैं जीवन की आखिरी घड़ी तक देश के लिए अपनी जिम्मेदारी के प्रति चौकस रहूंगी।
#MainBhiChowkidar

हमारी सरकार बने तथा @narendramodi जी फिर से प्रधानमंत्री बनें, यही मेरी मनोकामना है।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling