Uma Bharti Profile picture

Mar 28, 2019, 5 tweets

पिछले तीन दिन भावनाओं से भरे हुए थे। झांसी और ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सभी विधायक तथा दोनों जिलों के अध्यक्ष इस बात का दुख मना रहे हैं कि मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं क्योंकि उन्हें यह विश्वास था कि अबकी बार हमारी जीत पहले से भी ज्यादा मतों से होगी।

मैंने उन्हें विश्वास दिलाया कि यदि मैं चुनाव लड़ती तो झांसी से ही लड़ती। झांसी से मेरा मन, मेरी आत्मा जुड़ी हुई है। झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की जनता, वहां के सभी जन-प्रतिनिधि तथा पार्टी के कार्यकर्ता एक परिवार हो गए थे।

@narendramodi जी तथा @myogiadityanath जी ने झांसी का विकास करने में कसर नहीं छोड़ी तथा बहुत जल्दी बुंदेलखंड तथा झांसी-ललितपुर देश के बहुत ही अग्रणी विकसित क्षेत्रों में शामिल हो जाएंगे।

मैं झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा प्रत्येक निवासी को वचनबद्ध होती हूं कि विकास की अविरल धारा बहती रहेगी। मैं चुनाव भले ही न लडूं, किंतु आपकी चौकीदार बनी रहूंगी। @BJP4UP #MainBhiChowkidar

आप सबने इतना प्यार दिखाया, सबने लगातार तीन दिन मुझे झांसी से चुनाव लड़ने के लिए मनाया, इसका एक बहुत बड़ा भावनात्मक बोझ मेरे ह्रदय में जीवन भर रहेगा तथा मैं आप सबको अपने ह्रदय में बिठाकर रखूंगी एवं गंगा का काम करके आपका मान बढ़ाउंगी।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling