1.मैं कल शाम 7:00 बजे उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के सम्मानीय राज्यपालों से मिली। मेरे साथ मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष श्रीमान @bhargav_gopal जी भी थे।
2. माननीय श्री लालजी टंडन जी का मध्य प्रदेश में मैंने स्वागत किया एवं माननीया श्रीमती @anandibenpatel जी का आशीर्वाद लेकर उन्हें विदाई दी, उनसे लखनऊ में मिलूंगी।
3. यह मेरे लिए सुखद था कि मैं दोनों मान्यवर से एक ही दिन में एक ही स्थान पर मिल सकी। इससे मेरा मिलने का मकसद आसान हो गया। मैंने केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर दोनों मान्यवर से बातचीत की।
4. केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर सारा काम पूरा हो चुका है सिर्फ दोनों राज्यों के मुख्य मंत्रियों की एक औपचारिक बैठक भर बाकी रह गई है।
@myogiadityanath @OfficeOfKNath
5. उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के सर्वाधिक गरीबी की मार झेल रहे- बुंदेलखंड के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह केन-बेतवा प्रोजेक्ट रोजगार, पेयजल, कृषि हर तरह से सार्थक है।
#Bundelkhand
6. मैंने बड़े अडिग एवं अचल प्रयास से लगभग 2 वर्ष पहले ही प्रारंभ होने की स्थिति में ला दिया था।
7. इसके बाद भी इन 2 वर्षों में श्री @nitin_gadkari जी एवं @PMOIndia के वरिष्ठ अधिकारी इस प्रोजेक्ट के साथ मेरी संलग्नता को बनाए हुए हैं ।
8. गरीबों के हित में आज मंत्रिमंडल का सदस्य ना होते हुए भी गरीबों के हक में मैं अपने इस अधिकार का प्रयोग कर रही हूं।
9. मैं मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हूं एवं उत्तर प्रदेश से सांसद होकर केंद्र में मंत्री बनी। संयोग है कि दोनों ही जिम्मेदारियों के समय पर ही केन-बेतवा पर काम करने का सौभाग्य मुझे मिला।
10. नेता प्रतिपक्ष @bhargav_gopal जी बुंदेलखंड के ही हैं एवं मध्य प्रदेश के सर्वाधिक वरिष्ठ विधायक हैं। उन्होंने भी इस प्रोजेक्ट की पुरजोर वकालत की। मैं एक बार फिर से महामहिम श्री लालजी टंडन जी का मध्य प्रदेश में अभिनंदन करती हूं। उनकी छत्रछाया मेरे सिर पर हमेशा रही, आगे भी रहेगी
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
