डॉ जयशंकर सूर्यप्रताप शुक्ल Profile picture
प्रवक्ता हिंदी, शिक्षा निदेशालय दिल्ली व शिक्षक (दि न नि) / विषय-विशेषज्ञ, कोर अकेडमिक यूनिट, असेसमेंट यूनिट व मेंटर-टीचर / संसाधक व साहित्यकार।

Feb 29, 2020, 6 tweets

“अरे बुढिया तू यहाँ न आया कर, तेरा बेटा तो चोर-डाकू था, इसलिए #गोरों ने उसे मार दिया“
जंगल में लकड़ी बीन रही एक मैली सी धोती में लिपटी बुजुर्ग महिला से वहां खड़े भील ने हंसते हुए कहा.
“नहीं, #चंदू ने आजादी के लिए कुर्बानी दी है।“ बुजुर्ग औरत ने गर्व से कहा।

उस बुजुर्ग औरत का नाम #जगरानी_देवी था और इन्होंने पांच बेटों को जन्म दिया था, जिसमें आखरी बेटा कुछ दिन पहले ही शहीद हुआ था।
उस बेटे को ये माँ प्यार से #चंदू कहती थी और दुनियां उसे “ #आजाद “ जी हाँ ! #चंद्रशेखर_आजाद के नाम से जानती है।

हिंदुस्तान आजाद हो चुका था, आजाद के मित्र #सदाशिव_राव एक दिन आजाद के माँ-पिता जी की खोज करते हुए उनके गाँव पहुंचे।

आजादी तो मिल गयी थी लेकिन बहुत कुछ खत्म हो चुका था। चंद्रशेखर आज़ाद की शहादत के कुछ वर्षों बाद उनके पिता जी की भी मृत्यु हो गयी थी।

आज़ाद के भाई की मृत्यु भी इससे पहले ही हो चुकी थी।अत्यंत निर्धनावस्था में हुई उनके पिता की मृत्यु के पश्चात आज़ाद की निर्धन निराश्रित वृद्ध माताश्री उस वृद्धावस्था में भी किसी के आगे हाथ फ़ैलाने के बजाय जंगलों में जाकर लकड़ी और गोबर बीनकर लाती थी

जुलूस पर पुलिस ने #लाठी_चार्ज कर दिया।
सैकड़ों लोग घायल हुए, दर्जनों लोग जीवन भर के लिए अपंग हुए और कुछ लोगों की मौत भी हुई।
(हालांकि मौत की पुष्टि नहीं हुई।)

चंद्रशेखर आज़ादकी माताश्रीकी मूर्ति स्थापित नहीं हो सकी।आजाद हम आपको कौनसे मुंहसे आपको श्रद्धांजलिदें,जब हम आपकी माताश्रीकी 2-3 फुटकी मूर्तिके लिए उस देशमें 5 फुट जमीनभी न दे सके?जिस देशके लिए आपने अपने प्राणोंका बलिदान दे दिया उसी देशने आप सभी क्रांतिकारियों का अपमान किया है।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling