कांग्रेस का नागरिकता संशोधन कानून को लेकर खेला गया खेल राष्ट्रीय चिंतन का विषय है।
कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने तो राज्यसभा में स्वीकारा है कि CAA किसी की नागरिकता को नहीं छीनेगा! तो फिर रामलीला मैदान से उपद्रव को आमन्त्रित करता वक्तव्य क्यों दिया गया?
1/n
#CongressKiHatePolitics
पहले अपने ही नेताओं को झूठ फैलाने की जिम्मेदारी दी, फिर खुद राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिगुल बजा कर कहा "घर से बाहर निकलो, यह आर - पार की लड़ाई का वक्त है"
अब कांग्रेस के कपिल सिब्बल राज्यसभा में कहते हैं कि ये हम नहीं कह रहे..
इस सब का तात्पर्य क्या है?
2/n
#CongCAAConfession
कहते हैं झूठ के पांव नहीं होते! कांग्रेस का झूठ CAA के सच के सामने टिक न सका।
सेक्युलर होने का पाखंड करते नेताओं को अब बताना चाहिए कि क्यों रामलीला मैदान से आर - पार की लड़ाई का शोर मचाया गया था और किसके खिलाफ घर से बाहर निकलने का बयान दिया गया था?
3/n
#CongressKiHatePolitics
कहने को कांग्रेस ने CAA के खिलाफ लड़ाई का डंका बजाया, पर यह देश के खिलाफ लड़ाई की साज़िश थी।
यह देश का भाईचारा तोड़ने का राजनीतिक खेल था। कांग्रेस राजनीति के नाम पर एक समुदाय विशेष की भावना का बेजा इस्तेमाल करती है। उनसे धोखा करती है।
4/n
#CongressKiHatePolitics
कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए, भ्रम और झूठ फैलाने और दंगे भड़काने के लिए। उसके नेता पहले आग लगाते हैं, बाद में उसी आग में हाथ सेंकते हैं।
कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास में दंगे, भ्रष्टचार और धोखाधड़ी की विशेष भूमिका रही है।
n/n
#CongressKiHatePolitics
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
