Vice-President of India Profile picture
Official X account of Shri C. P. Radhakrishnan, Hon'ble Vice-President of India

Mar 31, 2020, 10 tweets

कोविड 19 संक्रमण को सीमित रखने के लिए देशव्यापी पूर्ण बंदी के प्रथम सप्ताह में केंद्र और राज्य सरकारों तथा देश के नागरिकों द्वारा किए गए संकल्पबद्ध प्रयासों की सराहना और समर्थन करता हूं। #COVID19 #IndiaFightsCorona #Covid19India

यह एक मुश्किल परन्तु अपरिहार्य निर्णय था। लेकिन असामान्य परिस्थितियों में असामान्य समाधान आवश्यक होते हैं।

लंबी अवधि तक घर में ही सीमित रहना, निःसंदेह अभूतपूर्व अनुभव है।इस चुनौती को अवसर में बदलें। यह अवधि हमें अपनों से पुराने संबंधों को पुनः जोड़ने का अवसर देता है। उनके साथ समय बिताएं।

कृषि हमारे राष्ट्रीय जीवन और खुशहाली का आधार है। कृषि कार्य सुचारू और सुरक्षित रूप से हो इसके हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनके उत्पाद का लाभकारी मूल्य उनके गांवों में मिले। #COVID19 #IndiaFightsCorona #Covid19India

मैं स्वयं इस विषय पर कृषि मंत्री तथा कैबिनेट सचिव से बात की है और जरूरी हस्तक्षेप करने को कहा है।

शेयर एंड केयर, माधव सेवा से पहले मानव सेवा, हमारा सनातन जीवन दर्शन रहा है। पूर्ण बंदी की सीमाओं में रहते हुए, दुर्बल वर्गों के उन जरूरतमंद लोगों का सहारा बनें।

आपदा के इस समय, प्रथम पंक्ति में योद्धा की तरह खड़े डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस बलों की सेवाएं अभिनंदनीय हैं जो व्यक्तिगत खतरे की चिंता न करते हुए भी जन सेवा में लगे हैं। #COVID19 #IndiaFightsCorona #Covid19India

जरूरी है कि हर नागरिक अपना यथासंभव सहयोग करे, सामाजिक और व्यक्तिगत दूरी बनाए रखे तथा स्वच्छता नियमों का पालन करे ।

संक्रमण के विरुद्ध वैश्विक अभियान की सफलता के लिए आवश्यक है कि भारत इस संक्रमण को सीमित रखने में सफल हो। मुझे आशा है कि विपत्ति की इस घड़ी में, भारत ही विश्व को आशा का प्रकाश दिखाएगा।

संक्रमण के विरुद्ध इस व्यापक अभियान को देखते हुए, मैं हर नागरिक से अपील करता हूं कि वे PM CARES फंड में उदारतापूर्वक योगदान दें। जिन व्यक्तियों और संस्थाओं ने योगदान दिया है मैं उन सभी का अभिनन्दन करता हूं। #PMCARES #COVID19 #IndiaFightsCorona #Covid19India

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling