पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
#JammuKashmir
दो आतंकी मारे गए।
अब कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ शुरू। सारे आतंकी आज ही जाएंगे क्या? #JammuKashmir
हंदवाड़ा में 6-7 घंटों से मुठभेड़ चल रही है। जो खबरें आ रही हैं वो दुखी करने वाली हैं। आर्मी की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार है। #Prayers
हंदवाड़ा में आर्मी के दो ऑफिसर, दो जवान और एक पुलिस कर्मी शहीद।
इस मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गए।
आतंकियों ने एक घर में सिविलियंस को बंदी बनाया था। आर्मी और पुलिस की टीम ने उन्हें बचा लिया। घंटों चली मुठभेड़ में आर्मी के एक कर्नल, एक मेजर, दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर शहीद।
हंदवाड़ा मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा (21 RR ), मेजर अनुज सूद (21 RR ), नायक राजेश (21 RR ), लांस नायक दिनेश (21 RR) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शकील काजी शहीद
शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा स्थानीय लोगों के बीच भी बेहद प्रिय थे क्योंकि हर इमरजेंसी में वह तुरंत मदद पहुंचाते थे। वह जंगल ऑपरेशन में एक्सपर्ट थे। (उनके एक साथी आर्मी ऑफिसर ने बताया)
हंदवाड़ा में शहीद लांस नायक दिनेश सिंह 25 साल के थे। #Uttarakhand के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले लांस नायक ने 2015 में सेना जॉइन की थी।
हंदवाड़ा में शहीद मेजर अनुज सूद के पिता भी आर्मी में ब्रिगेडियर रहे हैं। स्कूल में होनहार छात्र रहे अनुज को सीधे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल रहा था लेकिन अनुज ने NDA जॉइन की।
पांच वीर जो अपनी वर्दी का फर्ज निभाते हुए हंदवाड़ा में शहीद हुए। हम जब लॉकडाउन में थे तो वे आतंकियों का मुकाबला कर बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ा रहे थे। नमन 🙏
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
