त्रिवेंद्रम में कोस्ट गार्ड आज और कल रात अपने शिप को रोशनी से जगमगाएंगे। कल सुबह 10 बजे एयरफोर्स के दो हेलिकॉप्टर दो हॉस्पिटल के ऊपर फूल बरसाएंगे।
#CoronaWarriors
#ArmedForces
गांधीनगर में आर्मी बैंड कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद देंगे। अहमदाबाद और गांधीनगर के दो हॉस्पिटल के ऊपर सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच फूल बरसाएंगे। पोरबंदर में नेवी आज और कल शाम 7.30 बजे से 12 बजे तक अपने शिप को रोशनी से जगमगाएंगे।
कोलकाता में आज और कल शाम आर्मी बैंड विक्टोरिया मेमोरियल में परफॉर्मेंस देंगे।
विशाखापट्टनम में कोविड- 19 के मरीजों का इलाज कर रहे हॉस्पिटल में कल नेवी के हेलिकॉप्टर फूल बरसाएंगे। नेवी के दो जहाज भी कल शाम 7.30 बजे से आधी रात तक जगमगाएंगे।
लखनऊ में आज आर्मी बेस हॉस्पिटल में आर्मी बैंड परफॉर्मेंस देगा। कल एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर कमांड हॉस्पिटल और केजीएमयू हॉस्पिटल पर फूल बरसाएंगे।
मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया के पास नेवी के 5 शिप जगमगाएंगे। वह शाम 7.30 बजे शिप सायरन भी बजाएंगे।
नेवी के हेलिकॉप्टर कल सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच मुंबई में कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल और आई एनएचएस अश्विनी पर, गोवा में जीएमसी और ईएसआई हॉस्पिटल पर फूल बरसाएंगे
दिल्ली में कल लोग इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का फ्लाईपास्ट देख पाएंगे। यह सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगा। यह 500 मीटर की ऊंचाई तक में उड़ान भरेंगे जिससे लोग अपने घरों से यह देख पाएंगे।
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
