Vice-President of India Profile picture
Official X account of Shri C. P. Radhakrishnan, Hon'ble Vice-President of India

May 28, 2020, 5 tweets

महान राष्ट्रभक्त, स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, समाज सुधारक, लेखक, कवि वीर सावरकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर स्वातंत्र्य वीर के अनुकरणीय कृतित्व और व्यक्तित्व को विनम्र नमन करता हूं। #VeerSavarkar

सावरकर जी सशस्त्र क्रांति द्वारा मां भारती को विदेशी शासन से मुक्ति दिलाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीय युवाओं को संगठित किया था। आप अनेक युवा क्रांतिकारियों की प्रेरणा थे। #VeerSavarkar

वीर सावरकर ने अपने जीवन का लंबा समय आततायी सत्ता के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अमानवीय कालापनी जेल में व्यतीत किया। पोर्ट ब्लेयर का सेल्यूलर जेल राष्ट्र के लिए उनके समर्पण और अदम्य संघर्ष का साक्षी है। #VeerSavarkar

वीर सावरकर ने दलित और दुर्बल वर्गों के भाई-बहनों के लिए एक न्यायपूर्ण समावेशी संवेदनशील समाज की स्थापना हेतु सामाजिक रूढ़ियों का विरोध किया। उन्होंने मंदिरों में दलितों के प्रवेश के लिए लंबा संघर्ष किया ... छुआछूत के विरुद्ध एक सशक्त आंदोलन चलाया। #VeerSavarkar

अपेक्षा करता हूं कि देश के युवा, स्वातंत्र्य वीर सावरकर के जीवन और कृतित्व का गंभीर अध्ययन करेंगे और राष्ट्र एवम् समाज निर्माण में उनसे प्रेरणा लेंगे। समाज से कुरीतियों को दूर करेंगे तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होंगे। #VeerSavarkar #वीर_सावरकर_जयंती

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling