Uma Bharti Profile picture

May 30, 2020, 10 tweets

1. मोदी सरकार के 2014 में पूर्ण बहुमत प्राप्त मोदी सरकार को दोबारा उससे ज्यादा बहुमत से एक वर्ष पूर्व सत्ता में वापसी तथा अब तो अनंत काल तक के लिए भारत में भाजपा की सरकार इसके लिए भारत भाग्य विधाता @narendramodi जी का अभिनंदन। #1YearofModi2

2. प्रदेश के एक लब्ध प्रतिष्ठित समाचार पत्र के फ्रंट पेज पर महान संत विद्यासागर महाराज का कथन छपा है कि देश का नाम भारत ही लिखा एवं बोला जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में भी एक अर्जी लगी है जिसमें देश को इंडिया की जगह सिर्फ भारत करने के लिए संविधान में संशोधन की याचिका दायर हुई है

3. हमारे संविधान की शुरुआत इसी बात से होती है इंडिया that is भारत। यह सच्चाई है कि इंडिया हमें अंग्रेजों का दिया हुआ संबोधन है एवं यह गुलामी की याद है। #1YearofModi2

4. एक देश या एक व्यक्ति के दो नाम नहीं होते जैसे कि सूर्य प्रकाश that is सनलाइट, ऐसा किसी का नाम नहीं होगा। इसी तरह से इंडिया that is भारत किसी का नाम होना हास्यास्पद है। #1YearofModi2

5. यह जम्मू द्वीप भरतखंड है जो भरत के नाम पर भारत पड़ा है जो दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र थे एवं बचपन में शेर के ऊपर बैठकर उसके दांत गिना करते थे तथा जब वो आर्यव्रत के शासक बने तब हम जम्मू द्वीपे भारत वर्षे भारतखंडे यही हम कहीं भी पूजा करें तो संकल्प का मंत्र होता है।

6. शायद भारत माता @narendramodi जी के प्रधानमंत्री होने की प्रतीक्षा में थी कि उसके माथे पर जो इंडिया शब्द दाग दिया गया उसको अब हम पौंछ दें।

7. अब प्रश्न आता है कि इससे भारत को क्या लाभ होगा मुझे ऐसा लगता है कि इससे भारत की आर्थिक एवं सांस्कृतिक प्रतिष्ठान में बदलाव आएगा जिसको देश से सभी धर्मों के लोग सम्मान के साथ स्वीकार करेंगे।

8. कोरोना की इस त्रासदी में भारत के अर्थशास्त्र को फिर से गडन करने का मौका मोदी जी के हाथ में आया है। #1YearofModi2

9. जब यह संसार कोरोना की विभीषिका से निकलेगा तो हर देश का आर्थिक ढांचा फिर से तैयार करने की स्थिति आएगी उस समय पर हम इंडिया से भारत की ओर वापस लौटेंगे तथा हमारे जन, हमारी जमीन, हमारा जल, हमारे जंगल हमारे जानवर (पशुधन)...

10. ... हमारे आर्थिक पुनर्जागरण का आधार बने इसको @narendramodi जी से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। इस आर्थिक पुनर्जागरण के अभियान में हम पूरे देश का जनसमुदाय हमारे प्रधानमंत्री जी के साथ हों। #1YearofModi2

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling