Amit Chauhan Profile picture
Manager,Bank of India...... ...100%fb to bankers. All tweets are personal views. RTs are not endorsements. Vice President, BOIOA-NW Unit

May 30, 2020, 8 tweets

मन बड़ा दुःखी होता है जब लोगो के मुँह से हमारे #941Days से लंबित वेतन समझौते को लेकर बैंकर्स पर लालची होने का आरोप सुनता हूँ। मेरा उन सभी लोगो से कहना है कि ये #941Days दिन के हिसाब से देखने पर भले ही आप को कम समय लगे पर जब यही #941Days जब ढाई साल से अधिक बनता है तो बैंकर्स का

खून जलता है। आप की जानकारी के लिए बता दूं कि एक वेतन समझौते की अवधि 5 साल या 1826 दिन होती है पर ये समझौता अपनी निर्धारित तिथि से आज तक #941Days लंबित है। मेरा आप सभी से ये प्रश्न है कि क्या विश्व मे या भारत देश मे ये महामारी की स्थिति पिछले #941Days से है यदि नही तो सरकार ने

हमारी जायज़ माँगो को #941Days से लटका क्यूँ रखा हैं? इतने समय के बाद भी ये नही पता कि उस इंतज़ार का अंत कब होगा? आप को ये भी बताना चाहूंगा कि अगला वेतन समझौता 1 नवंबर 2022 से प्रस्तावित है परंतु जब 1 नवंबर 2017 से होने वाला वेतन समझौता #941Days में नही हुआ तो 2022 के बारे में बात

करना तो खुली आँखों से सपना देखने जैसा होगा।
अगर अपने हक की लड़ाई लड़ने को आप लालच कहते है तो हाँ हम है लालची पर किसी के कहने से हम अपने हक की लड़ाई नही छोड़ेंगे नही तो ये समझौता #941Days से लटका है और अगले समझौते को तो ये मिटा ही देंगे। वेतन समझौता महँगाई दर से हिसाब से वेतन में

वृद्धि करने के लिए होता है कोई खैरात नही देता। जिस प्रकार निजी क्षेत्र में सालाना अप्रैज़ल होता है ना यहाँ 5 साल में होता है किन्तु ये 5 साल कागज में ही होते है वास्तिवकता में तो 5 साल बाद IBA ओर UFBU जागते है और हर बार 800 से अधिक दिन की देरी होती है जैसे इस बार #941Days

प्रभावी रूप से लागू होने में तो 7 साल से अधिक लग जाते है और वो भी महंगाई दर के अनुरुप नही होता। 7%/वर्ष भी महंगाई दर मान ले तो 5 साल में 35 % साधारण रूप से और चक्रवृद्धि दर करीब 40% होती है परंतु 5 साल की अवधि के बाद प्रारंभ हुई वार्ता जो #941Days के बाद भी 14% तक पहुँची हैं

कहने को तो बहुत कुछ है किन्तु अगर सब कुछ लिखू तो पूरी रात लिखता रहूँ ओर ट्विटर की थ्रेड की सीमा खत्म हो जाये। अंत मे इतना ही कहूंगा कि 60 दिन में लोग सब लोग तड़प उठे और हम तो #941Days से अपने उचित वेतनमान के लिए लड़ रहे है और ना जाने आगे कब तक लड़ेंगे लेकिन इतना तय हैं ये लड़ाई

अब #941Days जैसे किसी विलंब से नही हारेगी
अब बैंकर्स लड़ कर भी लेगा

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling