Puneet Sharma Profile picture
Poet, Lyricist, Scriptwriter and a software waiting for the next update. (ना मैडम की करी गुलामी, ना साहेब सलामी हो, ना दीदी ना अम्मा, ना ही भैया का अनुगामी हो)

Jun 1, 2020, 6 tweets

हमारी प्रकृति की अपनी राजनीति और सरवाइवल की तकनीकें हैं। आज जो उसकी स्थिती है, उसमें उसे अपनी ही कृति से अपना अस्तित्व बचाना है। इस कारण उसने हमारे लिए कुछ आपदाओं का प्रबंध किया है। कुछ बीमारियाँ, कुछ तूफ़ान बनाए हैं। जिन्हें वो एक-एक करके यहाँ भेज रही है।

#CycloneNisarga

कुछ समय पहले एक वायरस ने हमें अपनी औकात याद दिलायी और अभी भी दिला रहा है। फिर एक तूफ़ान ने हमारे इतने बड़े शहर की चूलें हिला दीं। फिर एक टिड्डों का तूफ़ान आया और लोगों को दुनिया किसी बिबलिकल कहानी की तरह लगने लगी।

एक-एक करके प्रकृति ने हमें कई तमाचे लगाए।

#CycloneNisarga

काफी संभावना है कि अगले कुछ दिनों में एक तूफ़ान महाराष्ट्र के तटीय इलाकों, ख़ासकर मुंबई से टकराने वाला है।

ये अम्फान से थोड़ा कम ख़तरनाक होगा लेकिन ये कोई राहत की बात नहीं लगती है क्यूँकि अम्फान से थोड़े कम का मतलब भी काफ़ी होता है।

#CycloneNisarga

मैं जहाँ रहता हूँ, वहाँ समुद्र मेरे घर के लगभग चारों तरफ़ है। ये बात अब तक ख़ूबसूरत बात थी और उम्मीद है कि तूफ़ान के गुज़रने के बाद भी ख़ूबसूरत रहेगी। ये मीलों फैली हरियाली, अब किसी रास्ते की तरह दिखने लगी है। जिस पर तूफ़ान किसी मत्त ऐरावत की तरह दौड़ता हुआ आएगा।

#CycloneNisarga

अब मैं अपने बंगाल के दोस्तों से पूछ-पूछ कर नोट्स बनाने लगा हूँ कि तूफ़ान का सामना किस तरह किया जाता है। वो मुझे बता रहे हैं कि मुझे पानी जमा रखना चाहिए और पावर बैंक चार्ज कर लेना चाहिए। ये वो समय है, जब लोग एक दूसरे की मदद के लिए आपदा के अनुभव बाँट रहे हैं।

#CycloneNisarga

सबकुछ अब किसी कहानी की तरह लगने लगा है। शायद यही कारण है कि अब मुझ से कहानियाँ नहीं लिखी जा रही हैं। मैं बस अपने आसपास देख रहा हूँ और अब सबकुछ किसी कपोल कल्पना की तरह मेरे सामने घट रहा है।

ये साल सच में काफी कुछ सिखा के जा रहा है। कोई सीखे न सीखे ये बात अलग है।

#CycloneNisarga

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling