Indian Art Profile picture
Everything related to Indian Art and Architecture.

Jun 11, 2020, 5 tweets

काली लड़कियां - (A -- Thread)

काली लड़कियों को किताबों में साँवली लिखा जाता ताकि वे कम काली महसूस हों, साँवली लड़कियों को गोरा बना दिया जाएगा, इस छलावे ने बाज़ार और रिश्तों में उन्हें ख़ूब ठगा !

साँवली लड़कियों को गोरा बना दिया जाएगा, इस छलावे ने बाज़ार और रिश्तों में उन्हें ख़ूब ठगा !

काली लड़कियाँ रिश्तेदारों की आँख में किर’किरी की तरह चुभतीं, उनके रंग का ताना कभी उनकी माँ सुनती, कभी सीधे ख़ुद पर उन्हें उसे झेलना होता।

काली लड़कियों के पढ़ने-लिखने-स्वस्थ रहने की चिंता किसी रिश्तेदार को नहीं थी, उनके ब्याह में दुगुना दहेज देना पड़ेगा इस बात से उनका सर दुखता !

जिन काली लड़कियों के घुंघराले बाल थे उनकी तुलना राक्षसों से की गयी.. नीग्रो कहा जाता उन्हें !
-

उन्हें कल्लो, काली, करिया इन्हीं नामों से पुकारा जाता ताकि उन्हें अपना रंग ना भूले, ना भूले कि वो सामान्य नहीं !

हम काली बेटियों पर रोए, काली बहुओं से नस्लों के ख़राब हो जाने की बू आयी हमें। काला रंग हमारे समाज में अत्याचार, प्रताड़ना और दुःख के काम आया।

हम अमेरिका में हुई ‘अश्वेत’ हत्या पर बेहद दुखी हैं। पूछ सकती हूँ क्यूँ? कैसे? किस मुँह से?

Beautiful post by anonymous..

m.facebook.com/story.php?stor…

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling