Vice-President of India Profile picture
Official X account of Shri C. P. Radhakrishnan, Hon'ble Vice-President of India

Jun 20, 2020, 6 tweets

कोरोना संक्रमण के इस दौर में योग जीवन में स्वास्थ्य, संतुलन और शांति ला सकता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरा आलेख हिन्दी दैनिक @NavbharatTimes में पढ़ें। #InternationalYogaDay

epaper.navbharattimes.com/details/113302…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - 2020 की थीम है- "योग एट होम, योग विथ फैमिली"।

अकेलेपन और अनिश्चितता का समाधान करने का बहुत प्रभावी तरीका है योग।

बच्चों से ले कर बुजुर्गों तक, परिवार के सभी सदस्य योगाभ्यास कर सकते हैं। #InternationalYogaDay

योग जीवन शैली में संतुलन स्थापित करता है,
हमारी भावनाओं में संतुलन लाता है,
सुंदर शरीर और व्यक्तित्व में ओज लाता है।

गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा भी है- "समत्वम् योग उच्चयते" अर्थात योग संतुलन प्रदान करता है। #InternationalYogaDay

बहुत पीड़ा होती है जब मैं सुनता हूं कि जमाने के दबाव और तनाव से परेशान हो कर, हमारे युवा अपने बहुमूल्य जीवन का अंत ही कर लेते हैं।

ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण असामयिक मौतें बिल्कुल रोकी जा सकतीं है।

योग और ध्यान तनाव को कम करने में बहुत हद तक सहायक हो सकते हैं। #InternationalYogaDay

आज जब कोरोना महामारी का भयावह संकट लोगों को प्रभावित कर रहा है,

योगाभ्यास शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का सरल और सक्षम उपाय है,

विशेषकर उन लोगों के लिए जो दमा, मधुमेह या रक्तचाप जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं। #InternationalYogaDay

भारत की प्राचीन योग प्रणाली को विश्व भर में प्रतिष्ठा मिल रही है, और उसका प्रचलन भी बढ़ा है।

इस वर्ष भी 21 जून को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

इस अवसर पर हमें व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास में योग की भूमिका, उसके योगदान पर विचार करना चाहिए। #InternationalYogaDay

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling