मैं हिंदी भाषा सीखने के बारे में कुछ कहना चाहता हु.
पिछले कुछ महीनों से मैं @nlhindi #NLcharcha में एक रेगुलर पैनेलिस्ट के रूप में, अपने विचार व्यक्त करने के लिए, भागीदारी ले रहा हु.
मेरी हिंदी इतनी अच्छी नहीं है, मुझे ये पता है. लेकिन ये मेरी एक कोशिश है सुधारने के दिशा में.
कुछ लोग है जो बार बार मेरी भाषा का मज़ाक उड़ाते है और कहते है की मुझे ये पॉडकास्ट से बहार हो जाना चाहिए.
अब बोलने वाले तो बोलते रहेंगे, आदत सी हो गयी है. लेकिन ये हिंदी भाषा को लेकर जब कमैंट्स पढता हु तो थोड़ा ज्यादा लगता है.
पता नहीं क्यों लेकिन बचपन की यादे ताज़ा हो जाती है.
मेरे सभी हिंदी के शिक्षक क्रूर दानव थे, इंसान नहीं.
उन्होंने हमे मार मार के हिंदी भाषा के प्रति घृणा के बीज बो दिए थे. एक डर सा पैदा कर दिया.
दिल और दिमाग से ये नफरत और दर हटाने में काफी साल लग गए, और इस साल मैंने तय किया की अब हिंदी को अपनाने का समय आ गया है.
लेकिन वो दानव शिक्षक जैसे अब मेरे कमैंट्स में और डीएम में भी पोहोच गए है.
एक ही सलाह देना चाहता हु: अगर कोई कोशिश कर रहा हो तो उसका मज़ाक मत उड़ाइये. थोड़ा जीवन में प्रोत्साहित करने की भी कोशिश कीजिये. अच्छा लगेगा आपको भी.
मेरी टेड टॉक सुनने के लिए आपका बोहोत बोहोत आभार.
अगर आप नल चर्चा सुन्ना चाहते है, तो ये लिंक लीजिये.
मैं आपका कंस्ट्रक्टिवे फीडबैक सुनने के लिए आतुर हु.
newslaundry.com/2020/07/18/nl-…
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
