कुसुम शर्मा Profile picture

Jul 29, 2020, 10 tweets

सुशांत के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई। यह एफआईआर रिया चक्रवर्ती, उनकी मां, पिता, भाई और दो मैनेजर के खिलाफ दर्ज करवाई गई है। सुशांत के पिता ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
#JusticeForSushantSinghRajput

सुशांत के पिता के 7 आरोप

👇👇

1. 2019 से पहले जब मेरे बेटे सुशांत सिंह कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थी तो रिया के संपर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? सुशांत को दिमागी रूप से क्या परेशानी हो गई, इसकी जांच की जाए?

2. उसका दिमागी इलाज चल रहा था तो हमसे कोई लिखित या मौखिक इजाजत क्यों नहीं ली गई?

👇👇

जब कोई मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार के ही पास होते हैं। इसकी जांच करवाई जाए।

3. जिन डॉक्टरों ने रिया के कहने से मेरे बेटे सुशांत सिंह का इलाज किया है, मुझे लगता है कि ये डाक्टर भी रिया के साथ इस सारे षड्यंत्र में शामिल थे।

👆......इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज किया थाकौन-कौन सी दवाइयां मेरे बेटे को दी थी?

4. जब रिया को पता चला कि मेरे बेटे की मानसिक हालत नाजुक चल रही है तो इस हालत में उसका ठीक तरीके से इलाज न करवाना और उसके इलाज के सारे कागजात अपने साथ ले जाना और ....

👇👇

.....मेरे बेटे को उस नाजुक हालत में अकेला छोड़ देना और उससे हर तरह का संपर्क तोड़ लेना। इन सबके कारण मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली।

5. सुशांत सिंह फिल्म लाइन को छोड़कर, केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था। जब उसका दोस्त महेश उसके साथ केरल जाने के लिए तैयार था, तब

👇👇

....रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कहीं पर नहीं जाओगे। अगर मेरी बात नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और बता दूंगी कि तुम पागल हो गए हो। जब रिया को लगा कि सुशांत सिंह उसकी इस बात को नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम हो रहा है।

👇👇

तब रिया ने सोचा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं रहा। इसके बाद सुशांत के घर रह रही रिया लैपटॉप, कैश, जेवर, क्रेडिट कार्ड, इलाज के दस्तावेज, पिन नंबर, पासवर्ड, सब साथ लेकर चली गई। इसकी जांच की जाए?

6. पहले सुशांत का अभिनय जगत में पूरा नाम था तो ऐसा क्या कारण रहा कि रिया के ...

आने के बाद सुशांत सिंह को फिल्में मिलना एकदम से कम हो गईं, इसकी जांच की जाए।

7. मेरे बेटे के एक बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि उस बैंक के खाते में 17 करोड़ रुपए थे। पिछले 1 साल में 15 करोड़ निकाले गए हैं। जिन जगहों पर यह पैसे ट्रांसफर हुए, उनका मेरे बेटे से कोई लेना-देना नहीं था।

मेरे बेटे के सभी खातों की जांच की जाए। इन बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिजन एवं सहयोगियों के साथ धोखेबाजी से निकाला, इसकी जांच हो।

पटना में रिया, उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और

....श्रुति मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई भी गयी है।

#JusticeforSushantSingRajput

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling