लोग अक्सर ब्राह्मणवाद शब्द का इस्तेमाल करते हैं। आइये इस शब्द का अर्थ जानते हैं।
सबसे पहले ब्राह्मणवाद का अर्थ क्या है? आप जानते हैं भारत में जाति के आधार पर इन्सानों से भेदभाव किया जाता है। भारत में जाति व्यवस्था की बात यहां के धर्म में लिखी गयी है।
1)
भारत में जो धर्म जाति व्यवस्था की बात करता है, उसके ग्रन्थ ब्राह्मणों द्वारा लिखे गये थे। इसलिए जातिवाद के विचार को ब्राह्मणवाद कहा जाता है।
जो भी इन्सान इस जातिवाद में विश्वास करता है वह ब्राह्मणवादी है। लेकिन ब्राह्मणवादी किसी भी जाति का या धर्म का
2)
व्यक्ति हो सकता है। अगर कोई जाटव बाल्मीकी से नफ़रत करता है या यादव जाटव से नफ़रत करता है तो वह भी ब्राह्मणवादी है। ब्राह्मणवादी होने के लिये ब्राह्मण जाति का होना ज़रूरी नहीं है। कई ब्राह्मण जाति के लोग इस जातिवाद का विरोध करते हैं, यानी वे ब्राह्मणवाद का
3)
विरोध करते हैं।
भारत में ब्राह्मणवाद इतना गहरे तक घुस गया है कि यह मुस्लिम और इसाई तथा सिख समुदाय तक में मौजूद है। ब्राह्मणवाद का मुख्य आधार है जन्म के आधार पर किसी को ऊंचा और किसी को नीचा मानना। ब्राह्मणवाद के और भी अनेक आधार हैं। यह मानना भी ब्राह्मणवाद
4)
है कि बुद्धिजीवी को श्रमजीवी से ज्यादा पैसा मिलना चाहिये। ऑफिस में काम करने वाले को सफाई करने वाले से ज्यादा तनख्वाह मिलनी चाहिये यह मानना भी ब्राह्मणवाद है।
ब्राह्मणवाद को हम इन्सानियत के लिये नुकसानदेह मानते हैं, इसलिये हम कोशिश करते हैं कि जनता ब्राह्मणवाद
5)
से मुक्त हो जाये। इसका अर्थ यह नहीं है कि हम ब्राह्मण जाति के लोगों के ख़िलाफ़ हैं। हम तो किसी को जाति के आधार पर पहचानते ही नहीं हैं, हम जाति का समापन चाहते हैं। भारत में जाति के आधार पर राजनैतिक और आर्थिक सत्ता बड़ी जातियों ने अपने कब्ज़े में कर रखी है। आज भी कुपोषण,
6)
गरीबी और पुलिस दमन की संख्या की जांच कीजिये, आप पायेंगे कि आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक गरीब, कुपोषित और पुलिस दमन के सबसे बड़े शिकार हैं।
अगर एक लोकतान्त्रिक देश में कुछ समुदाय अपनी जाति के कारण ताक़तवर और अमीर बने हुए हैं और वे दूसरे समुदायों और जातियों के ख़राब
7)
हालात की चिंता किये बगैर अपनी अमीरी और राजनैतिक ताक़त बढ़ाने की ही फ़िक्र में लगे रहते हैं, तो यह हालत समाज के विकास में बाधा होगी। तो यह है ब्राह्मणवाद के विषय में मेरी समझ।
8)
दूसरे मित्र चाहें तो इस बारे में अपनी राय देकर इस परिभाषा को और विस्तार दे सकते हैं।
9).
-- Himanshu Kumar..
#Prem_Prakash
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
