Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank Profile picture
Former CM of Uttarakhand | Former Minister for Education, GOI | Author of 100+ books |

Aug 28, 2020, 7 tweets

आज कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) द्वारा #NewEducationPolicy2020 पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में सम्मिलित हुआ।
मुझे खुशी है की KIIT ने देश की 20 शीर्ष संस्थाओं INSTITUTE OF EMINENCE  (प्रतिष्ठित संस्थान) में अपनी अलग पहचान बनाई है।

केआईआईटी ग्रीन पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने और लगभग 25 वर्ग किमी में एक स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए KIIT संस्थान की एक सराहनीय पहल है। वह क्षेत्र जिसमें केआईआईटी के विभिन्न परिसर स्थित हैं।

@KIITUniversity

#NewEducationPolicy2020 गुणवत्ता, पहुंच, जवाबदेही, सामर्थ्य और समानता के मजबूत आधार पर स्थापित  है। इसका पूरा श्रेय उन सभी हितधारकों को देना चाहता हूँ जिन्होंने अपनी चिंताओं, अपेक्षाओं और सुझावों से समय-समय पर न सिर्फ हमें अवगत कराया अपितु आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त किया है।

यह प्रसन्नता का विषय है कि नई शिक्षा नीति का आशानुरूप संपूर्ण देश में भव्य स्वागत हुआ है। संपूर्ण देश और विश्व से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है और हम इसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रोत्साहित हुए हैं।

@KIITUniversity

पाठ्यक्रम को अधुनातन बनाने तथा उसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजाइन थिंकिंग, हॉलिस्टिक हेल्थ, ऑर्गेनिक लिविंग, एनवायरमेंटल एजुकेशन तथा ग्लोबल सिटीजनशिप एजुकेशन जैसे सामयिक विषयों को सम्मिलित करने के सुझाव हमें देश के कोने-कोने से मिले हैं।
@KIITUniversity
#neweducationpolicy2020

इस विमर्श का ही परिणाम है कि प्रगति कार्ड के माध्यम से हम व्यापक कौशल, संज्ञानात्मक विकास, सामाजिक-भावात्मक और मनोवैज्ञानिक डोमेन की दिशा पर केंद्रित कर पाएंगे। पुरानी परिपाटी को छोड़कर आगामी समय में होने वाली बोर्ड परीक्षा मूलतः विद्यार्थियों की प्रमुख दक्षताओं का परीक्षण करेगी।

इस शिक्षा नीति के माध्यम से हम विभिन्न क्षेत्रों हेतु कौशल वृद्धि एवं क्षमता-निर्माण पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

@KIITUniversity
#neweducationpolicy2020
#neptransformingindia

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling