@Jollyboy Profile picture

Aug 29, 2020, 8 tweets

भारत के इतिहास में यह बहुविख्यात स्थापना है कि सम्राट अशोक ने लिखवाया है कि राजकीय रसोई में पहले जहाँ सैकड़ों पशु - पक्षी भोजन के लिए मारे जाते थे, वहाँ अब सिर्फ 3 प्राणी - दो मोर और एक हिरण मारे जाते हैं और भविष्य में वे भी नहीं मारे जाएंगे।
1)

सवाल यह है कि मोर मौर्य वंश का टोटेम और हिरण बौद्ध धम्म का पवित्र पशु था, फिर अशोक ने ऐसा क्यों लिखवाया?

दरअसल अशोक ने मोर और हिरण मारने की बात नहीं कही है। वे दो पक्षी और एक पशु मारने की बात कही है। इतिहासकारों ने गलती से पक्षी को मोर से और पशु को हिरण से जोड़ दिया है।
2)

आप शाहबाजगढ़ी का शिलालेख पढ़िए। उसमें लिखा है कि 2 म्रुगो मारे जाएंगे। फिर मनसेहरा का शिलालेख पढ़िए। लिखा है कि 1 म्रिगे मारे जाएंगे। मतलब कि अशोक ने लिखवाए कि 2 म्रुग और 1 म्रिग मारे जाएंगे।

म्रुग का मतलब पक्षी और म्रिग का मतलब पशु होता है। अर्थात अशोक ने दो पक्षी और
3)

एक पशु मारने की बात कही है।

म्रुग से फारसी का मुर्ग बना है। फारसी में मुर्ग का अर्थ पक्षी होता है, मुर्गा बाद में उसका पर्याय बना। इसीलिए मुर्गबाग का अर्थ पक्षी विहार, मुर्गे सहर का अर्थ सुबह बोलने वाला पक्षी, शुतुरमुर्ग का अर्थ ऊँट जैसी लंबी गर्दन का पक्षी,
4)

मुर्गाबी का अर्थ बत्तख की प्रजाति का पक्षी होता है।

म्रिग से संस्कृत का मृग बना है। मृग का असली अर्थ पशु होता है, हिरण बाद में उसका पर्याय बना। इसीलिए शेर को मृगराज ( पशुओं का राजा ), बंदर को शाखामृग ( शाखाओं पर रहने वाला पशु ) और हाथी को हस्तिनमृग ( हाथ वाला पशु )
5)

कहा जाता है। कन्नड़ और मलयालम में आज भी पशु को मृग कहा जाता है। मृगया अर्थात शिकार तो शिकार सिर्फ मृग ( हिरण ) का नहीं बल्कि अनेक प्रकार के पशुओं का होता है।

दरअसल इतिहासकारों ने मोर और मृग का संदर्भ गिरनार शिलालेख से लिए हैं। डाॅ. बरूआ ने अपनी पुस्तक " अशोका ईडिक्ट्स
6)

इन न्यू लाइट " में लिखा है कि मोर भी पक्षी का पर्याय है, न कि मयूर का। उन्होंने इसकी पुष्टि में बुद्धघोष की मज्झिम निकाय टीका का हवाला दिया है कि मोर दरअसल पक्षी समुदाय को दर्शाता है।
7)

मैंने म्रुग और म्रिग का संदर्भ ई. हुल्त्ज्स्च ( 1857 - 1927 ) की पुस्तक " इन्स्क्रिप्शन्स आॅफ अशोक " से लिया है। हुल्त्ज्स्च जर्मनी के प्राच्यविद थे और अशोक के शिलालेखों के प्रखर जानकार थे। नीचे का पन्ना उन्हीं की पुस्तक से है।
8)

#Rajendra_Prasad_Singh

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling