थ्रेड : Please Read atleast Once 👇🏼👇🏼👇🏼
हमारे जीवन में हम बहुत बार दु:खी होते है ,भले ही कुछ दु:ख बहुत कम समय का ही होता है। पर इन सभी दुःख के पीछे के कारण क्या है ?
1/n
वैसे तो बहोत सारी चीजे होती है दुःख के पीछे लेकिन सबसे ज्यादा जो कारण है वो है किसी से अपेक्षा रखना। जब व्यक्ति किसी से कुछ अपेक्षा रखता है और सामनेवाली व्यक्ति जब उसकी अपेक्षा के अनुसार बर्ताव नहीं करता तब व्यक्ति मन ही मन दुःखी अवश्य होता है।
2/n
जरूरी नहीं कि यह पूरा जीवन रहे किन्तु कुछ समय के लिए तो दुःखी होता ही है आप इसे नाराजगी भी कह सकते है।
3/n
अपेक्षा का त्याग करना अति कठिन है,हर एक कार्य करते समय जाने अनजाने में हम अपेक्षा रखते है। इस वजह से जाने अनजाने में ही हम दुःख को हमारे जीवन में प्रवेश की अनुमति दे देते है और हमे इस बात का एहसास भी नहीं होता।
4/n
डिप्रेशन में आने का कारण भी अपेक्षा ही है । आज के सोशियल मीडिया के जमाने मे लोग अक्सर वास्तविक जीवन को भूलकर उसी वर्चुअल दुनिया मे ही सुख ढूंढ़ते है पर ज्यादातर वहां से नकारात्मकता ही प्राप्त होती है । कुछ किस्से अलग हो सकते है पर ज्यादातर एक समान ही है।
5/n
हर बार यह संभव नहीं है कि आप की अपेक्षा के मुताबिक ही सब कुछ हो। इसलिए दुःख से बचने के लिए हमे किसी अन्य से कोई अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए । ऐसा करने के लिए आपको अपने अंदर एक अलग दुनिया का निर्माण करना होगा जिसमें सिर्फ आप ही हो ताकि आप किसी से कुछ अपेक्षा ना रखे ।
6/n
आप अपने किसी भी कार्य से खुश रहे कोई अन्य क्या प्रतिक्रिया दे रहा है उस पर ध्यान ना दे,बुरा कह रहा हो तो कतई ध्यान ना दे ।
अपना रास्ता खुद बनाए, उस पर चले कोई आपको रोकने वाला नहीं होगा। आप मंजिल तक पहुंच जाएंगे वो भी बिना किसी रुकावट के।
7/n
अपने परिवार और मित्रों से जुड़े रहिए वहीं हमारे लिए हकरात्मकता का स्त्रोत है। स्वयं को थोड़ा समय दे और विचार करे ।
धन्यवाद ।
- डकैत 💖
(यह मेरे अपने विचार है आपके विचार अलग हो सकते है 🙏🏻😊)
n/n
Unroll @threadreaderapp
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
