#कहानी
एक बुढ़िया ने हाथ आटा चक्की खुटवाने वाले एक कारीगर को बुलाया।
"देख भाई जानता तो है ना? ये पड़ी चक्की इसे ठीक कर दे, बस आज लायक दलिया बचा वो चूल्हे पर चढ़ा दिया तू इसे ठीक कर मै जितने कुए से मटकी भर लाती हूँ।"
"ठीक है अम्मा चिंता मत कर मेरी कारीगरी के 7 गाँवों में चर्चे, चक्की ऐसी खोटूंगा की आटा पीसेगी और मैदा निकलगी और चूल्हे पर चढ़ा तेरा दलिया भी सम्भाल लूंगा।"
बुढ़िया आश्वस्त हो कुए को निकल ली और कारीगर चक्की की खुटाई करने लगा।
अचानक कारीगर के हत्थे से निकल हथौड़ी उछल चूल्हे के ऊपर लटकी घी की बिलोनो पर पड़ी, घी सहित बिलोनी चूल्हे पर चढ़ी दलिये की हांडी पर पड़ गई 😥
कारीगर हड़बड़ा गया और हड़बड़ाहट मे चक्की का पाट भी टूट गया।
कुछ समझ मे आता उससे पहले चूल्हे पर बिखर गए घी से लपटें उछल फूस की छान/छत ने आग पकड़ ली और झोंपड़ी धूं धूं जलने लगी।
कारीगर उलटे पाँव भागा की रास्ते मे आती बुढ़िया से टकरा गया और उसकी मटकी गिर गयी।
बुढ़िया बोली
"अरे रोऊँ तुझे ऐसी क्या जल्दी थी अब रात को क्या प्यासी सोऊंगी एक ही मटकी थी वो भी तूने फोड़ दी।"
कारीगर बोला "अम्मा किस किस को रोयेगी? पानी की मटकी को रोयेगी, घी की बिलोनी को रोयेगी, दलिये की हांड़ी को रोयेगी, की टूटी चक्की को रोयेगी या जल गई अपनी झोंपड़ी को रोयेगी?
और कारीगर झोला उठा भाग छूटा।
देश भी कुछ ऐसे ही हाथों मे पड़ा है GDP को रोवोगे?
कोरोना को रोवोगे?
बेरोजागरी को रोवोगे?
महंगाई को रोवोगे या बर्बाद बिक चुकी संस्थाओं संसाधनों को रोवोगे किस किस को रोवोगे आंसू कम पड़ जाएंगे...😢
#speakupforSSCRaliwaystudents
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
