Shiv Mishra Profile picture
Writer, Blogger, Contributor, Digital Media. Views personal. CEO @Pamphlet_in

Sep 7, 2020, 8 tweets

नास्तिक हमें बताते हैं कि हमारे देवी-देवता उन्हें सम्मान देने के लिए हमसे रुष्ट होते होंगे😀

ईश्वर में विश्वास न करनेवाले ये ज्ञानी ब्राह्मणों से प्रश्न करेंगे कि; आस्थावानों और देवी-देवताओं के बीच तू कौन है बे?, और आस्थावानों को बताते हैं कि; तू धर्म को इतना मान देगा तो तेरे देवी-देवता तुझसे रुष्ट होंगे😀
नास्तिक होने के कारण इनका देवी-देवताओं से डायरेक्ट कनेक्शन है।

हज़ारों वर्षों से चली आ रही प्रत्यक्ष बातों को किसी नए और अनूठे दर्शन की तरह परोसना विद्वत्ता की इनकी यात्रा का शॉर्ट-कट है।

इन्हें समझने और स्वीकार करने की आवश्यकता है कि सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक चिंतन के नियम बदल रहे हैं, केवल चिंतक नहीं।
यह बात जितनी जल्दी समझेंगे, स्वास्थ्य उतना ही उत्तम रहेगा।

ये जो लोग ईकोसिस्टम के लिए दिन-रात चिंतित रहते हैं न, इनको समझने की आवश्यकता है कि ईकोसिस्टम बनता है, मैन्युफ़ैक्चर नहीं किया जाता।

ईकोसिस्टम व्यक्ति या समूह को उसका अपना स्पेस देता है। वो स्पेस उनका रहने दें। ऐसा नहीं हो सकता कि आपको ‘minions’ की आवश्यकता भी है ताकि उनसे आपको RT और लाइक्स मिलते रहें लेकिन उन्हीं ‘minions’ को आप जब चाहें रगड़ते भी रहें और उनकी औक़ात भी बताते रहें।

समय-समय पर ये यह बताना नहीं भूलते कि नरेंद्र मोदी इन्हें फ़ॉलो करते हैं लेकिन ये ख़ुद किसी कम फ़ॉलोअर वाले अकाउंट फ़ॉलो नहीं करेंगे। उसमें इनकी बेइज़्ज़ती होती है। इनका सेन्स ऑफ़ हायनेस हर्ट होता है।

इन्हें इनके ट्वीट के जवाब में सेन्सिबल ट्वीट मिलेंगे तो ये ऐसे बिहेव करेंगे कि इनके पास समय नहीं है मेन्शन टैब देखने या रिप्लाई करने का। लेकिन कोई anonymous हैंडल इनके ख़िलाफ़ ट्वीट कर दे तो ये तुरंत हत्थे से उखड़ जाएँगे, तीन दिन तक रोएँगे और भारत भर पर अपना ज्ञान छिड़केंगे।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling