आचार्य देवो भव:
@cbseindia29 शिक्षक पुरस्कार- 2020 के ऑनलाइन समारोह में @EduMinOfIndia में मेरे सहयोगी श्री @SanjayDhotreMP जी, सचिव श्रीमती अनीता करवाल जी, पुरस्कृत प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों सहित अनेक गणमान्य जनों ने भाग लिया और सभी पुरस्कृत शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
.@cbseindia29 द्वारा आज 38 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्य परायणता तथा शैक्षिक क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
मैं इस अवसर पर राष्ट्र के शिक्षक समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं एवं पुरस्कृत शिक्षकों को विशेष बधाई देता हूं।
वैश्विक आपदा कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई अभूतपूर्व चुनौतियों के मद्देनजर इस वर्ष के @cbseindia29 शिक्षक पुरस्कार का विशेष महत्व है।
कक्षा-कक्ष के प्रत्यक्ष शिक्षण के स्थान पर बदली हुई परिस्थितियों में रातों-रात ऑनलाइन शिक्षण पद्धति को अपनाकर जिस प्रकार हमारे शिक्षकों ने अपनी नवाचारी प्रतिभा का परिचय दिया है, वह अभूतपूर्व है।
मैं समझता हूं कि इस पुरस्कार से शिक्षकों की इच्छा-शक्ति तथा कठिन परिस्थितियों में भी नवाचारी ढंग से कार्य करने की भावना को और अधिक बल मिलेगा।
.@cbseindia29 शिक्षक पुरस्कार-वितरण के अवसर पर मुझे यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि यशस्वी PM श्री@narendramodiजी के नेतृत्व में संस्तुत #NEP2020 केवल शैक्षिक-व्यवस्था में ही नहीं बल्कि शिक्षा के आधार स्तंभ अर्थात शिक्षकों के जीवन में भी आमूलचूल परिवर्तन का साक्षी होगी।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए #NEP2020 के रूप में एक आधारशिला रखी गई है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस नीति के भव्य दृष्टिकोण को धरातल पर क्रियान्वित करने में शिक्षक समुदाय पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा भाव से कार्य करेगा क्योंकि तभी हम राष्ट्र को वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित कर सकते हैं।
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
