awakening bhārata 🇮🇳 Profile picture
Truth * (Geo-Politics,History,Art & Culture,Foreign policies, Diplomatic Affairs,Public Policies) #ViewsPersonal, RT & Like ≠ endorsements

Sep 13, 2020, 6 tweets

#Thread

श्री कृष्ण के सामने जो चुनाव है "वह कम बुरे और ज्यादा बुरे के बीच है।"

श्री कृष्ण आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और इस अर्थ में कि उन्होंने पूरे जीवन को चुना है।
इसलिए श्री कृष्ण को राजनीति डरा नहीं सकती और राजनीति भी जीवन का हिस्सा है।

इसलिए महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने अपना वचन तोड़ा था ।

वह सोचने जैसा है कि श्री कृष्ण ऐसे साधनों का उपयोग करते हैं, जो कि उचित नहीं कहे जा सकते।
झूठ का, छल का, कपट का उपयोग करते हैं।

लेकिन एक बात इसमें समझेंगे तो बहुत आसानी हो जाएगी।

जिंदगी में "good' और 'evil' के बीच कोई चुनाव नहीं है, सिवाय सिद्धांतों को छोड़कर।

जिंदगी में सब चुनाव कम बुराई, ज्यादा बुराई के बीच हैं।

जिंदगी के सभी चुनाव "relative" हैं।

सवाल यह नहीं है कि कृष्ण ने जो किया वह बुरा था, सवाल यह है कि अगर वह न करते तो क्या उससे भला घटित होता कि और भी बुरा घटित होता?

चुनाव अच्छे (good) और बुरे (evil) के बीच होते तब तो मामला बहुत आसान था।

चुनाव अच्छे और बुरे के बीच नहीं है...

चुनाव सदा "lesser evil" और "greater evil" के बीच है।

पूरी जिंदगी ऐसी है।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling