Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank Profile picture
Former CM of Uttarakhand | Former Minister for Education, GOI | Author of 100+ books |

Sep 16, 2020, 8 tweets

आज रक्षामंत्री आदरणीय श्री@rajnathsinghजी, केंद्रीय मंत्री श्री@KirenRijijuजी, मंत्रालय में मेरे सहयोगी श्री@SanjayDhotreMPजी के साथ NSS,NCC,NYKS एवं UBA के स्वंय सेवकों के माध्यम से #NEP2020 में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित वेबीनार में सहभागिता की।

#YouthForNEP2020

इस अवसर पर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की संसाधन सामग्री की ई-बुकलेट का भी शुभारंभ किया।

#YouthForNEP2020

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का विचार था कि-"अपने आप को पाने का सबसे अच्छा रास्ता यही है कि दूसरों की सेवा में खुद को समर्पित कर दें।"यह समर्पण एवं सेवाभाव ही हमारे समाज एवं राष्ट्र की नींव है। NCC,NSS एवं NYK इन तीनों 'N'से हमारे चौथे 'N' यानी नेशन फर्स्ट का विचार जन्म लेता है।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूलभूत बात यह है कि यह कैपेसिटी बिल्डिंग पर फोकस करती है। कैपेसिटी बिल्डिंग से नेशन बिल्डिंग का फार्मूला ही हमें सशक्त बनाएगा।

#YouthForNEP2020

चाहे छात्रों की कैपेसिटी बिल्डिंग हो या फिर शिक्षकों की या फिर संस्थानों की। सभी का साथ लिए बिना व सभी को विस्तार दिए बिना नेशन बिल्डिंग का काम संभव नहीं है।

#YouthForNEP2020

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग के दौर में हमारी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधुनिकता के सारे आयामों के साथ बहु-विषयक बहुभाषी पक्षों को भी लेकर चल रही है।

#YouthForNEP2020

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्रभावित हमारी पीढ़ी को इफेक्टिव इंटेलिजेंस की ओर ले जाया जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है।

#YouthForNEP2020

हमारे युवा, विद्यार्थी, शिक्षक सहित सभी शैक्षणिक संस्थान #NEP2020 के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसलिए मैं सभी हितधारकों, अभिभावकों, शिक्षकों, NCC/NSS/NYKS जैसे संगठनों से आह्वान करता हूं कि वे #NEP2020 के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हेतु जागरूकता अभियान एवं शिक्षा-संवाद की शुरुआत करें।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling