Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank Profile picture
Former CM of Uttarakhand | Former Minister for Education, GOI | Author of 100+ books |

Sep 17, 2020, 5 tweets

हमारे वैदिक वांड्मय में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन के आराध्य देव एवं अद्वितीय शिल्पकार के रूप में माना गया है। @AICTE_INDIA ने ऐसी दैवीय विभूति के नाम पर 'उत्कृष्ट संस्थान विश्वकर्मा अवार्ड' आरंभ कर एक सराहनीय पहल की है।

@AICTE_INDIA ने अपने 'उत्कृष्ट संस्थान विश्वकर्मा अवार्ड-2020' की थीम समयानुरूप 'इंडिया फाइट्स कोरोना' रखी है ।

#ShikshakParv

जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन, आम जनता के लिए परामर्श प्रक्रिया, कोरोना एसेंशियल प्रोडक्ट्स का उत्पादन तथा विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का नवाचारी संचालन आदि विविध क्षेत्रों में पुरस्कारों की श्रेणियां भी काफी व्यापक रखी गयी हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

#ShikshakParv

आज @AICTE_INDIA द्वारा 'उत्कृष्ट संस्थान विश्वकर्मा अवार्ड-2020' से सम्मानित सभी 35 संस्थानों को हार्दिक बधाई! वैश्विक आपदा 'कोविड-19' के कठिन समय में अपनी कार्यकुशलता एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग से इन संस्थानों ने राष्ट्र तथा मानवता की सेवा की है।

#ShikshakParv

मुझे विश्वास है कि यह संस्थान अपनी इस गौरवशाली परंपरा को और भी ऊंचाइयां प्रदान करेंगे तथा अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

#ShikshakParv

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling