आज 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का कार्यान्वयन: उच्च शिक्षा के संदर्भ में' विषय पर आयोजित महत्वपूर्ण सम्मेलन में महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
@rashtrapatibhvn
#ShikshakParv
इस अवसर पर सम्मेलन के विविध सत्रों में मेरे साथ मेरे सहयोगी श्री @SanjayDhotreMP जी, विशिष्ट विषय-विशेषज्ञों एवं महत्वपूर्ण शिक्षाविदों ने सहभागिता की।
#ShikshakParv
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 नए भारत की, नई उम्मीदों की, नई आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की इस यात्रा के पथ-प्रदर्शक देश के शिक्षाविद् हैं।
#ShikshakParv
यह शिक्षा नीति स्वतंत्र भारत की प्रथम भारत- केंद्रित शिक्षा नीति है जो अपनी संस्कृति में निहित सशक्त नागरिक मूल्यों के विकास की संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने के साथ ही आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए भी आधार स्तम्भ साबित होगी।
#ShikshakParv
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तैयार करने में जमीनी स्तर पर व्यापक परामर्श और सुझावों की एक अभूतपूर्व प्रक्रिया के माध्यम से राष्ट्रव्यापी विमर्श कर सभी हित धारकों की आशाओं एवं अपेक्षाओं का पूर्ण ध्यान रखा गया है।
#ShikshakParv
अब इस नीति के क्रियान्वयन हेतु हमें 5D मॉडल के साथ आगे बढ़ना होगा - Discuss, Debate, Decide, Disseminate तथा Deliver.
#ShikshakParv
हमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में प्रशासनिक तथा वैचारिक अथवा किसी भी स्तर पर आने वाली समस्याओं का रचनात्मक समाधान करना है।
इस नीति के संबंध में विभिन्न वेबीनार, वर्कशॉप (कार्यशाला), पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, डिजिटल माध्यम, ऑनलाइन शिक्षण-प्रशिक्षण, विश्वविद्यालय स्तर पर डिबेट, निबंध, क्विज़ आदि जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित कर हम इसका वास्तविक क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
#ShikshakParv
प्रबन्धन व प्रशासनिक सोच के साथ NEP के विजन को हमें ज़मीन पर उतरना है, तो आवश्यक है कि हमारे बीच;
Coordination (कॉर्डिनेशन) भी हो,
Commitment (कमिटमेंट) भी हो और
Clarity (क्लैरिटी) भी।
यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति है जिसकी सफलता हमारी कलेक्टिव रिस्पांसिबिलिटी(सामूहिक जिम्मेदारी) है।
हमें "ये नहीं हो सकता" की प्रवृत्ति को "ये भी हो सकता है" कि सोच में बदलना है। आज हमारे पास "Will" (इच्छाशक्ति) भी है और "Willingness" (स्वेच्छा) भी। यही Winner Attitude बनाता है और किसी भी बड़ी नीति के क्रियान्वयन की सफलता तय करता है।
#ShikshakParv
इस सकारात्मक सोच को हमें ज़मीनी स्तर तक लेकर जाना है ताकि इस क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों को समाधान की दृष्टि से देखें न कि व्यवधान की।
#ShikshakParv
अब हम सभी शिक्षा जगत के कर्णधारों को आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होगी, भागीदारी को बढ़ाना होगा और साझेदारी से काम करना होगा। ये टीम वर्क का विषय है।
T - Together
E - Everyone
A - Achieves
M - More
एक साथ मिलकर ही हम सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
#ShikshakParv
मैं शिक्षा-जगत से जुड़े सभी हित धारकों से आग्रह करता हूं कि 'न्यू इंडिया' की नींव मजबूत करने के लिए आगे आएं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का वास्तविक धरातलीय क्रियान्वयन ही इसकी असली परीक्षा है।
#ShikshakParv
हमने#NEP के साथ एक मजबूत राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली तथा सच्ची ज्ञान महाशक्ति के रूप में स्वंय को स्थापित करने की दिशा में विशाल छलांग लगाई है। इसकी बुनियाद मजबूत है,अब इमारत को सशक्त एवं सुंदर बनाना है।
#ShikshakParv
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
