काशीराम यादव हिन्दू (मोदी का परिवार ) Profile picture
नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे।त्वया हिन्दुभूमे सुखंवर्धितोहम।महामंगले पुण्यभूमे त्वदर्थे पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते।

Sep 25, 2020, 5 tweets

मैंने गाड़ी खरीदी, RTO में रजिस्ट्रेशन कराया, यह सरकार के रिकॉर्ड में है।
मैंने ड्राइविंग लाइसेंस लिया, यह भी सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज है।
मैंने कब कब POLLUTION UNDER CONTROL CERTIFICATE लिया, यह भी सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज है।
मैंने अपनी गाड़ी का इन्श्योरेन्स

रिन्यू कब कब कराया, यह भी सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज है क्योंकि इन्श्योरेन्स का एक हिस्सा सरकार के खाते में जमा होता है।
मेरे द्वारा दिए गए टैक्स के पैसे से सरकार के हर कार्यालय में ढेरों कम्प्यूटरों का अम्बार लगा हुआ है, खूब ढोल भी पीटा जा रहा है कि पूरा इंडिया डिजिटल हो गया है.!

सरकार जब सारी जानकारी आपके रिकॉर्ड में दर्ज है तो फिर आप मेरी गाड़ी का नम्बर कम्प्यूटर में ENTER करके अपने आफिस में बैठे बैठे ही पता कर सकते हैं कि मेरा लाइसेंस EXPIRE तो नहीं हो गया है, इन्श्योरेन्स ड्यू तो नहीं हो गया है, POLLUTION LEVEL कब चेक कराया आदि आदि....

सड़क पर केवल इतना देखा जाना चाहिए कि मैं यातायात के नियमों का पालन कर रही हूँ या नहीं, कागजी कार्रवाई के लिए हर चौक चौराहे पर नागरिकों को परेशान करने की कोई जरूरत नहीं होगी अगर सरकारी अमला अपने कार्य में दक्ष हो...‼️🤔
जनता तो #डिजिटल हो गई साहेब,ये सरकारी अमलों को भी

डिजिटल बनाइये, तभी चालान के भूत का भय खत्म होगा, आखिर जनता कब तक त्रस्त रहेगी ?
#आखिर_कब_तक❓🤔.
मेरे इस पोस्ट को आप गर्व से शेयर और कॉपी करें ताकि जन जन तक मेरा ये संदेश पहुंचे और पोस्ट की सार्थकता सिद्ध हो ""

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling