Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank Profile picture
Former CM of Uttarakhand | Former Minister for Education, GOI | Author of 100+ books |

Sep 25, 2020, 8 tweets

आज @ASSOCHAM4India द्वारा 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: शिक्षा का उज्ज्वल भविष्य' विषय पर आयोजित महत्वपूर्ण वेबीनार में सहभागिता की। यशस्वी PM श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में संस्तुत नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति #AatmaNirbharBharat के निर्माण का पथ-प्रशस्त करेगी।

#NEP2020 में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्चतर शिक्षा तक व्यापक सुधारों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।चाहे बाल्यावस्था में शिक्षा का सार्वभौमीकरण हो, या फिर 10+2 मॉडल को 5+3+3+4 में बदलना। फोकस इसी बात पर है कि शिक्षा की आधारशिला को मजबूती प्रदान कर ‍ सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जाए।

#NEP2020 मूलतः कैपेसिटी बिल्डिंग पर फोकस करती है। चाहे छात्रों की कैपेसिटी बिल्डिंग हो या फिर शिक्षकों और संस्थानों की। कैपेसिटी बिल्डिंग से नेशन बिल्डिंग का फार्मूला ही हमें सशक्त बनाएगा।

#NEP2020 में उच्चतर शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए HECI जैसी बॉडी का गठन किया जाएगा जो संस्थानों की स्वायत्तता एवं पारदर्शिता के साथ ही अनुसंधान की संस्कृति के पोषण एवं संस्थानों के बेहतर प्रबंधन तथा प्रशासन को सुनिश्चित करेगी।

#NEP2020 के माध्यम से एक्सेस से एसेसमेंट तक, इन्‍क्‍ल्‍युजन से इंटीग्रेशन तक, प्राथमिक शिक्षा से रिसर्च तक, थिंकिंग से थॉट प्रोसेस तक की यात्रा सुनिश्चित होगी।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सफलता हमारी कलेक्टिव रिस्पांसिबिलिटी है।यह टीम वर्क का विषय है।
T - Together
E - Everyone
A - Achieves
M – More
एक साथ मिलकर ही हम सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

#NEP2020
#neptransformingindia

#NEP2020 के क्रियान्वयन के संदर्भ में मैं देश के युवाओं, संस्थाओं, स्वयं सेवकों तथा शिक्षाविदों से आग्रह करता हूं कि वे बिना किसी संकोच एवं पूर्वाग्रह के अपने सुझाव दें तथा इस नीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान एवं शिक्षा-संवाद की शुरुआत करें।

#NEP2020 देश की नीति है,जिसमें सब का हित निहित है। जिस प्रकार का विस्तृत विमर्श, मंथन एवं चिंतन नीति के प्रथम चरण में हमें मिला, मैं आशान्वित हूं कि उसी समावेशी सोच के साथ क्रियान्वयन में भी हमें 'सबका साथ, सबका विश्वास' मिलेगा।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling