ये बिहार का एक वीडियो देखिये...
यंहा सरकार का विरोध करने वालो पर समर्थन करने वाले डंडे बरसा रहे है (पोलिस की मौजूदगी में)
हमारा देश इस समय दुबारा अधिनायकवाद के दौर से गुजर रहा है. ठीक ऐसा ही इंदिरा गांधी के समय हुआ था जब समर्थकों ने Indira Is India का नारा लगाया था...
वैसे देखा जाए तो जिस-जिस देश में जब निराशा, अव्यवस्था, असंतोष तथा अभाव होने लगता है वहीं अधिनायकतंत्र का उदय होता है... अधिनायकतंत्र में शासन कुशलता होती है साथ ही यह राष्टींयता की भावना जाग्रत करने में भी सहायक है। लेकिन इसके दोष देखे जाए तो ये गुण दब जाते है..
अधिनायक वाद में क्रियाशीलता तथा स्वतंत्रता की भावना का पूर्णतः लोप हो जाता है, क्योंकि उन्हें बोलने अथवा विचारने आदि की किसी प्रकार की स्वतंत्रता नहीं रहती है... यह व्यवस्था मनुष्य को मनुष्य नहीं बनाती तथा उसे मनुष्य के रूप में रहने भी नहीं देती है..
इसमें मानव का व्यक्तित्व दबकर रह जाता है। उसकी सारी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के उपरान्त भी उसको कुछ कमी सी महसूस होती है। उसका जीवन कैदी का सा हो जाता है...
इसलिए अधिनायकवाद हर दृष्टि से घातक है... हमारा देश तेजी से इस और बढ़ रहा है, जिसकी चिंता हर नागरिक को करनी होगी
हममें से कुछ लोग सरकार को आलोचना के प्रति इतने असहनशील और असंवेदनशील होते जा रहे है कि अपने ही साथी नागरिकों के साथ हिंसा पर उतारू होने लगे है...
मैं सरकार के सभी समर्थकों से अपील करना चाहता हूं को देश को नाजीवाद और फासीवाद से बचाने का एकमात्र माध्यम है "असहमति का अधिकार"..
किसी गलत मुद्दे का विरोध करने और असहमति जताने से सरकार की कार्यक्षमता बढ़ती है और सरकार को निरंकुशता की और बढ़ने से रोकती है... शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन, धरने, हड़ताल, रैलियां आदि लोकतंत्र के आवश्यक अंग है, और लोकतंत्र की सुंदरता बनाये रखने के लिए जरूरी भी है...
इसलिए अगर आप अधिनायकवाद के पिंजरे में कैद नही होना चाहते तो हर गलत निर्णय पर सवाल उठाइये... अगर आपमे सवाल उठाने का साहस नही तो कम से कम जो सवाल उठा रहा है उसको बलपूर्वक चुप तो न कराइये..
एक बगिया अलग अलग फूलों से ज्यादा सुंदर दिखती है... सभी विचारो का आदर करे..
जय हिंद... जय भारत
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
