Chetan P Sharma Profile picture
Banker, अखिल भारतीय समोसाप्रेमी दल (ABSD) Views are personal, don't represent any organization https://t.co/uvsg98DoNC blood group - A +

Sep 27, 2020, 9 tweets

"रविवार और कपड़ों की धुलाई"

कपड़ो की धुलाई एक बहुत ही under rated टॉपिक है... आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने इसे अपने घोषणा पत्र में जगह नही दी, न ही कभी संसद में इस विषय पर चर्चा की गई... यंहा तक कि संविधान निर्माताओं को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में एक बार भी इसका खयाल नही आया😥

देखा जाए तो ये हर आम आदमी से जुड़ा हुआ मुद्दा है लेकिन अभिनेत्री के शाम के भोजन की एक चपाती तक कि जानकारी रखने वाले समाचार पत्र और क्रांतिकारी मीडिया हाउस भी कभी इस महत्वपूर्ण मुद्दे को कवर नही करते... आज हम इस अति महत्वपूर्ण विषय पर गम्भीर चर्चा करेंगे..

कपड़े धोने का निर्णय लेने के लिए एक अदम्य साहस, कड़ी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है...
हर सप्ताहांत में छुट्टी का खयाल आते ही हर्ष के बादल उमड़ आते है, लेकिन उन बादलों को आंधी की तरह उड़ा ले जाता है "कपड़े भी धोने पड़ेंगे" ये खयाल... और मन मे एक उदासी छा जाती है..

रविवार को कपड़े धोने के समय का निर्धारण देश की आर्थिक नीतियों को निर्धारित करने से भी ज्यादा पेचीदा विषय है.. जैसे सरकार इसके लिए कुनीति आयोग वाले थिंक टैंक की मदद लेती है वैसे ही इसके लिए आपको वाटर टैंक की मदद लेनी होती है...
कपड़े धोने के लिए आपको बिस्तर का त्याग करना होता है..

बिस्तर का त्याग अपने आप मे बहुत ही बड़ा त्याग माना जा सकता है... महर्षि दधीचि को अपने शरीर की हड्डियां त्यागने में इतना कष्ट नही हुआ होगा जितना कष्ट रविवार के दिन बिस्तर को त्यागने में होता है...
रविवार के दिन बिस्तर से उठने के लिए 56 इंच से भी ज्यादा बड़े सीने की जरूरत होती है

कँहा तो आप बिस्तर पर लेटे लेटे विशेषज्ञ बन कर सोशल मीडिया पर ट्रम्प और पुतिन को अंतरराष्ट्रीय संबधो पर ज्ञान दे रहे थे और कँहा इतना महत्वपूर्ण मुद्दा छोड़ कर आपको बाल्टी में सर्फ घोलनी पड़ रही है... 😥
ये नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध तो है ही, मानवाधिकारो का हनन भी है...

कपड़े धोने की पूरी प्रक्रिया एक यंत्रणा से कम नही है... मुझे तो लगता है कि अपराधियों से जेल में चक्की पिसवाने के बजाय अगर जेल में कपड़े धुलवाए जाए तो इस डर से कोई भी अपराध करने के बारे में सोचे भी नही... और देश मे अपराध का ग्राफ शून्य हो जाये...

मैं इस थ्रेड के माध्यम से उच्च प्रबंधन में बैठे आला अधिकारियों से अपील करना चाहता हूं कि इस गंभीर समस्या के निबटान के लिए अपने सभी सिंगल और घर से दूर रह रहे कर्मचारियों को एक वीकेंड के अवकाश के साथ साथ सप्ताह में एक दिन विशेष "कपड़ा धुलाई दिवस" अवकाश भी दिया जाए... 🙏🙏

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling