आज प्रतिष्ठित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के 'स्कूल ऑफ एजुकेशन' के नवनिर्मित भवन का ई-उद्घाटन किया जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की भी सक्रिय, उत्साही एवं रचनात्मक सहभागिता रही।
@jmiu_official
विश्वविद्यालय का यह नवनिर्मित भवन संस्थान की शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी आवश्यकताओं को पूर्ण कर अकादमिक गतिविधियों को विस्तार देगा।
शिक्षा से जुड़े सभी भवनों का एक प्रतीकात्मक महत्व भी होता है। यह भवन केवल ईंट-पत्थर से निर्मित नहीं होते बल्कि शिक्षकों एवं छात्रों के विचारों, नवाचारों एवं योग्यताओं पर स्थापित होते हैं।
@jmiu_official
मेरी आकांक्षा है कि जामिया के 'स्कूल ऑफ एजुकेशन'का यह नवनिर्मित भवन भी हमारी उदात्त शैक्षिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक बने।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संस्तुत #NEP शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ शिक्षा के आधार स्तंभ यानी अध्यापकों के जीवन में भी आमूलचूल परिवर्तन की साक्षी होगी।
@jmiu_official
अंतिम छोर के व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु आधारभूत ढांचे के विकास के लिए हम कृत संकल्पित हैं।
@jmiu_official
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
