Milind Gaikwad (मोदीजी का परिवार) Profile picture
स्वतंत्रतासमर मे 1857 को पहिली गोली और 1948 को आखरी गोली ये दोनो गोलिया चलानेवाले महापुरुष मुझे आदरणीय है। भारतमाता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम

Jun 8, 2021, 12 tweets

दिल्ली में एक चाय वाला 7 सालों से केवल एक ही पाठ पढ़ और पढ़ा रहा है

भारत से 14489 किलोमीटर दूर डोमिनिका पुलिस की हिरासत में सूजी हुई आंख और लगभग अधमरी हालत में लंगड़ाते लड़खड़ाते हुए चल रहे मेहुल चोक्सी का वीडियो लगभग पूरा हिन्दूस्तान देख चुका है।

मेहुल की वो हालत यह बता रही है कि डोमिनिका पुलिस की हिरासत में पहुंचाने से पहले उसे एंटीग्वा से उठा लेने वाली टीम ने रुई की तरह धुना है। बुरी तरह से उसकी कुटाई की है। चोक्सी की पत्नी और वकील लगातार यह कह रहे हैं कि चोक्सी को उठाने वाले लोगों में भारतीय एजेंसियों

के कुछ अफसर थे।
दूसरी घटना केवल ढाई वर्ष पहले की है। मां बेटा बेटी दामाद की 2 नंबरी कमाई को खपाने, सेट करने का काम करने वाले कुख्यात आंतरराष्ट्रीय दलाल राजीव सक्सेना को उसके घर के बाथरूम से घसीट कर दुबई के एक निजी हवाई अड्डे पर खड़े भारतीय हवाई जहाज में बिना किसी

औपचारिकता के आननफानन में जब लाद दिया गया था तो उसके शरीर पर केवल जांघिया मात्र था। उसी हालत में उसको लेकर भारतीय हवाई जहाज भारत रवाना हो गया था। सक्सेना के वकीलों को खबर लगने और उनके हुड़दंग शुरू करने से पहले ही वह भारतीय हवाई जहाज आसमान की ऊंचाईयों को छू चुका था।

सक्सेना को हवाई जहाज में ही कपड़े पहनाए गए थे। दुबई में फाइव स्टार ऐशोआराम की जिंदगी जीने वाला सक्सेना तब ही से तिहाड़ में सीमेंट के चबूतरे पर दो कंबल और एक तसला गिलास के सहारे जिंदगी गुजार रहा है। मां बेटा बेटी दामाद की दो नंबरी कमाई के कई राज उगल चुका है।

विदेशों में उनकी बेनामी सोने की लंका का बड़ा हिस्सा राख करवा चुका है।

इनके अलावा भारतीय एजेंसियों की प्रचंड पैरवी के कारण नीरव मोदी लंबे समय से लंदन की जेल में बंद है। देश विदेश स्थिति उसकी सारी सम्पत्ति जब्त हो चुकी है। किसी भी समय उसको भी लंदन से भारत आ रहे हवाई जहाज

पर लाद देने की खबर मिल सकती है। विजय माल्या की भी यही स्थिति है। भारतीय बैंकों का लगभग साढ़े सात हजार करोड़ रुपया हड़प कर भागे विजय माल्या की लगभग 15 हजार करोड़ की सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है। लंदन में अदालतों और जेलों के चक्कर लगाते लगाते लगभग कंगाल हो चुका माल्या भी

इंतजार कर रहा है कि किसी भारतीय जहाज पर उसे कब लादा जाएगा।
क्रिश्चियन मिशेल, संजय तलवार सरीखे मां बेटा बेटी दामाद के दलाल गुर्गे भी खाड़ी देशों से जिस तरह भारत लाए गए हैं.? ऐसा पहले कब हुआ है.?
14 हजार किलोमीटर दूर जाकर देश से फरार अपराधी को मार मारकर अधमरा पहले कब किया गया था.?

पिछले कुछ वर्षों के दौरान घटे ऐसे घटनाक्रमों की गूंज पूरी दुनिया में सुनी गयी हैं। भारतीय एजेंसियों के अधिकारियों के साहस और सक्रियता से दुश्मनों के खेमें में दहशत का माहौल है। ऐसे दुस्साहसी ऑपरेशन अबतक केवल इस्रायल ही करता था।
भारतीय एजेंसियों के अधिकारी हमेशा से ही इतने

साहसी और सक्रिय रहे हैं लेकिन पहले हमने ऐसे घटनाक्रम इसलिए नहीं देखे सुने क्योंकि तब हामिद अंसारी सरीखे आस्तीन के सांप ही भारतीय एजेंसियों के अधिकारियों को डंस लिया करते थे। विदेशों में उन की मुखबिरी कर के उनके हाथ पांव

मुस्लिम देशों की एजेंसियों से तुड़वा दिया करते थे। ईरान में उसके द्वारा की गई ऐसी करतूतों का जिक्र कई गुप्तचर अधिकारियों ने खुलकर किया है।
लेकिन मौसम और माहौल अब इसलिए पूरी तरह बदल चुका है।

क्योंकि दिल्ली में एक चाय वाला 7 सालों से केवल एक ही पाठ पढ़ रहा है और पूरी दुनिया को पढ़ा रहा है कि... INDIA FIRST
जय हिंद
वंदे मातरम
जय मा भारती

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling